भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर, एथर एनर्जी ने अपने विशिष्ट ग्राहक कार्यक्रम, एथर कम्युनिटी डे के मौके पर अपनी पेशकशों पर इंडस्ट्री फर्स्ट और कई सुविधाओं के साथ नए वर्ष की शुरुआत की। एथर द्वारा पेश किया गया एथरस्टैक 5.0 व्हीकल को चलाने वाले सॉफ्टवेयर इंजन का सबसे बड़ा अपग्रेड है। एथर स्टैक 5.0 न सिर्फ डैशबोर्ड के लिए एक नया यूज़र इंटरफेस प्रदान करेगा, बल्कि गूगल द्वारा संचालित वेक्टर मैप को भी लॉन्च करेगा। कंपनी ने ग्राहकों के लिए चार नए रंग, एक नई आरामदायक सीट, ऑटोहोल्ड TM के माध्यम से ढलान पर राइड में मदद करने और एक बेजोड़ पाँच वर्ष की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी प्रोग्राम के लिए विकल्पों का विस्तार करने के साथ ही एथर की स्कूटर एक्सेसरीज़ और मर्चेंडाइज़ का अनावरण किया।
नए एथरस्टैक 5.0 की पेशकश पर टिप्पणी करते हुए तरुण मेहता, को-फाउंडर और सीईओ, एथर एनर्जी, ने कहा, “वर्ष 2018 में, जब हमने एथर 450 में एथरस्टैक को लॉन्च किया था, तो यह भारत में और शायद विश्व स्तर पर भी किसी भी टू-व्हीलर के लिए पहला सॉफ्टवेयर इंजन था। यह टचस्क्रीन डैशबोर्ड, ऑनबोर्ड नेविगेशन और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे मार्केट में पहली बार अनुभवों को कुशलता से संचालित करता है, जो उस समय लक्ज़री कारों में भी बमुश्किल ही मौजूद हुआ करते थे। एक नए यूआई और गूगल वेक्टर मैप्स के साथ, एथरस्टैक 5.0 हमारे टचस्क्रीन और मैप्स के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह हमें ऑटोहोल्ड TM जैसे नए अनुभव प्रदान करते हुए हमारे हार्डवेयर का लाभ उठाने में भी सक्षम बनाता है। विशेष रूप से, यह हमें अपने अधिकांश मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ उनकी स्कूटर जनरेशन के आधार पर इन नए अनुभवों की पेशकश करने की अनुमति प्रदान करता है। एथरस्टैक भविष्य में भी हमारी प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी का एक प्रमुख हिस्सा बना रहेगा, जिसके माध्यम से हम मौजूदा हार्डवेयर प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट एक्सपीरियंस को लगातार बढ़ाते रहेंगे।”
एथरस्टैक सॉफ्टवेयर इंजन है, जो सॉफ्टवेयर, फर्मवेयर, सिस्टम इंटेलिजेंस और एल्गोरिदम्स की विभिन्न इंटरकनेक्टेड लेयर्स पर निर्मित एथर 450X पर सभी सिंगल यूज़र एक्सपीरियंस को सशक्त करता है। एथरस्टैक न सिर्फ ग्राहकों को हर दूसरे ईवी की तुलना में स्कूटर से अधिक से अधिक टॉर्क निकालने के दौरान अधिकतम गति से राइडिंग की अनुमति प्रदान करेगा, बल्कि अविश्वसनीय रूप से अंतिम प्रतिशत बिंदु तक सटीक रेंज पूर्वानुमान प्राप्त करेगा और साथ ही चार्जर में प्लग करने पर कुशल ऑटो कट-ऑफ को सक्षम करेगा, जो कि आपकी बैटरी लाइफ बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
यूआई/यूएक्स नया एथरस्टैक 5.0, डैशबोर्ड को एक नया रूप देने के साथ ही एक अधिक सहज यूआई प्रदान करता है। यह नया यूआई, डैशबोर्ड के संचालन के समग्र अनुभव का विस्तार करेगा। होम स्क्रीन को पुनः डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य मोटर शुरू करने से पहले यूज़र्स को ब्लूटूथ कनेक्शन और नेविगेशन जैसे विकल्पों के साथ बेहतर राइड प्रदान करना है। नया राइड एनिमेशन विभिन्न मोड्स में पॉवर उपयोग और खपत दोनों को दर्शाता है, जो इसे अधिक सहज बनाने साथ ही अधिक कुशल राइड्स की सौगात देता है। इसमें क्विक कंट्रोल्स को भी शामिल किया गया है, जिनके माध्यम से यूज़र्स आसानी से सेटिंग्स कर सकते हैं। इसमें
ब्राइटनेस को सेट करना और सिंगल क्लिक से इनकमिंग कॉल के नोटिफिकेशन्स को टर्न ऑफ करना शामिल है। नए क्विक व्यू सेक्शन को अब सिर्फ एक स्वाइप के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, जो डैशबोर्ड नोटिफिकेशन्स और टायर प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए एक केंद्रीकृत स्थान प्रदान करता है।
नया यूआई एक इंजीनियर्ड एक्सपीरियंस है, जिसे यूज़र-सेंटर्ड डिज़ाइन ट्रायल के माध्यम से प्राप्त किया गया है। एथर ने यहाँ पाया कि यूज़र्स राइड के दौरान आँखों की प्रत्येक गतिविधि के माध्यम से स्क्रीन के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं, जिसका उद्देश्य डिस्ट्रक्शंस को कम करने और सटीकता को कई गुना बेहतर बनाना था। नए यूआई के साथ एथर राइड स्क्रीन टाइम को 50-60% तक कम करने और राइड एक्यूरेसी को 2 गुना बेहतर करने का दावा करता है।
गूगल मैप्स एथर विश्व का एकमात्र ऐसा स्कूटर है, जो गूगल द्वारा संचालित ऑनबोर्ड नेविगेशन प्रदान करता है। नए एथरस्टैक 5.0 के साथ, यूआई में वेक्टर मैप्स की भी उपलब्धता होगी। ये पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक स्मार्ट और सहज हैं। वेक्टर मैप्स यूज़र्स को टू-व्हीलर पर बिल्कुल स्मार्टफोन की तरह गूगल मैप्स का अनुभव प्रदान करेगा। नए मैप्स लाइव ट्रैफिक और राइडर के दृष्टिकोण को दर्शाने वाले नेविगेशन व्यू के साथ सुसज्जित हैं। इसका अर्थ यह है कि ऑनबोर्ड नेविगेशन सभी जगहों पर सहज है, और वास्तविक समय में यूज़र की लोकेशन और राइडिंग स्टाइल को अपनाता है।













Add Comment