Business Featured

पॉकेट एफएम का ‘राइटर प्रोग्राम’

पॉकेट एफएम, ग्लोबल ऑडियो सीरीज प्लेटफॉर्म आगामी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ‘राइटर प्रोग्राम’ आयोजित कर 5000 से अधिक लेखकों को शामिल करने जा रहा है।

यह राइटर प्रोग्राम लेखकों को पॉकेट नॉवेल पर उनकी मूल कहानियों के लिए जहाँ एक तरफ सालाना 10 लाख रुपये तक कमाने का अवसर प्रदान करेगा, जो पॉकेट एफएम का ऑनलाइन रीडिंग प्लेटफॉर्म है वही दूसरी तरफ अमेरिका सहित 20 देशों में अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति के माध्यम से पॉकेट एफएम की वैश्विक उपस्थिति का फ़ायदा भी उपलब्ध कराएगा।

राइटर्स प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए आशु बहलएसवीपी-कंटेंट एंड स्ट्रैटेजीपॉकेट एफएम ने कहा, “हमारा मानना है कि दुनिया के हर कोने में प्रतिभाएं हैं और इन प्रतिभाओं की पहचान करना महत्वपूर्ण है। इसलिए, हमारा ‘राइटर प्रोग्राम’ हर एक महत्वाकांक्षी लेखक के लिए एक खुला मंच है और हम हर लेखक को इस पहल में भाग लेने और एक नए अनुभव की खोज करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

पॉकेट एफएम, 2018 से मनोरंजन को मजबूती से एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहा है। आज, ऑडियो सीरीज़, पॉकेट एफएम द्वारा निर्मित और पोषित एक काल्पनिक लंबी ऑडियो स्टोरीटेलिंग सीरीज है, जिस पर यूजर्स/श्रोता किसी भी अन्य डिजिटल मनोरंजन प्रारूप की तुलना में अधिक समय बिताकर आनंद ले रहे है। 2022 में, पॉकेट एफएम ने 45 बिलियन मिनट से अधिक की कंटेंट स्ट्रीमिंग देखी, जिसमें दैनिक श्रोता 110 मिनट से अधिक समय व्यतीत करते हैं।

पॉकेट एफएम जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य स्टोरीटेलिंग ईकोसिस्टम में अपने 500,000 क्रिएटर कम्युनिटी को सेलिब्रेट करना है, और अपनी लाइब्रेरी की वृद्धि करते हुए अपनी उपस्थिति को आगे बढ़ाना है और इसी प्रकार मनोरंजन के पावरहाउस के रूप में विकसित होना है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 19 से 23 जनवरी, 2023 के बीच होटल  होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में आयोजित होने वाला है और पॉकेट एफएम टीम बुक स्टोर के नजदीक स्पांसरशिप इलाके में उपलब्ध होगी