Business Featured

एमटीएमएम्स फैब्रिक फेयर-2 का उद्घाटन 9 जनवरी को होगा

मुंबई टेक्सटाइल मर्चेंट महाजन के तत्वावधान में एमटीएमएम्स फैब्रिक फेयर-2 का आयोजन 9 और 10 जनवरी 2023 को अंधेरी- सहार एयरपोर्ट के निकट के होटल जेडब्ल्यू मैरिअट लोन में एसी जर्मन हैंगर ( डोम) में होगा. इसका उद्घाटन टैक्सटाइल कमिश्नर श्रीमती रुपराशि के हाथों होगा।

इस फेयर में 200 से अधिक स्टाल होंगे.  इस प्रकार मुंबई में अभी तक आयोजित यह सबसे बड़ा कपड़े का बीटूबी फेयर होगा. 35000 वर्ग फीट  क्षेत्र में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में कपड़े का समर वेयर कलेक्शन, स्कूल यूनिफॉर्म का कपड़ा, वैवाहिक कपड़ा, एथेनिक वेयर आदि प्रदर्शित होगा. इस बार ईद पहले होने से इस फेयर को रमजान की ग्राहकी का भी लाभ मिलेगा।

महाजन के तत्वावधान में प्रथम एमटीएमएम फैब्रिक फेयर 29 और 30 जून 2022 को होटल सहारा स्टार में आयोजित हुआ था. इसे काफी अच्छा प्रतिसाद मिला था। इससे अब कपड़े का इस प्रकार का यह फेयर हर वर्ष आयोजित करने की महाजन की योजना है। मुंबई टेक्सटाइल मरचेंट्स महाजन मुख्य रूप से मूलजी जैठा क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों का और मार्केट के बाहर के व्यापारियों का 143 वर्ष पुराना संगठन है. एशिया के सबसे पुराने से पुराने कपड़ा मार्केट के रूप में मूलजी जैठा मार्केट की गणना होती है. मूलजी जैठा क्लॉथ मार्केट 153 वर्ष पुराना है और सी वार्ड में 4.5 एकड़ में फैला हुआ है।

यह बीटूबी फेयर होने से यहां सिर्फ व्यापारियों, गारमेंट उद्योग, कपड़ा काउंटरधारकों,  रिटेलरों, एजेंटों, आयातक- निर्यातक, फैशन डिज़ाइनरों, फैशन इंस्टीट्यूट को ही निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस बीटूबी फेयर में आम जनता को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रदेश के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा। वेबसाइट : www.mtmm.co.in और ईमेल : mtmmtradefair@gmail.com  देसावर के व्यापारियों के फेयर की मुलाकात के लिए बड़े पैमाने पर आने की संभावना है.2 दिन में 10,000 से अधिक ट्रेड मुलाकातों के इस फेयर की मुलाकात के लिए आने की धारणा है।

कपड़े के बहुत से विख्यात ब्रांड इस फेयर में प्रदर्शित होंगे. इसमें अरविंद मिल, मफतलाल, रूबी मिल, सियाराम, डीएंडजे, श्रीजी लाइफ़स्टाइल, सिल्क इंडिया, मितवा, एमजे फैब्रिक्स, टीनू मीनू, मेगा स्टो, साथिया ग्रुप, कामदगिरि, नवसारी कॉटन जैसे अग्रणी ब्रांडो का खास कलेक्शन प्रदर्शित होगा.  दर्जन से अधिक नई किस्में लांच होने वाली है. मुंबई टेक्सटाइल मर्चेंट महाजन के एमिरेट्स चेयरमैन धीरज कोठारी है. महाजन के अध्यक्ष कन्नू भाई नरसाणा है. उपाध्यक्ष कांति जैन है. मानद मंत्री सुनील मजीठिया और भरत मलकान है. कोषाध्यक्ष भावेश गोरडिया है.पोजेकट को-ओडीनेटर आनंद कोढारी हैफेयर कमेटी के कन्वीनर आनंद शारदा, नीरव मेहता और मनीष चंदेरिया हैं. फेयर कमेटी के सलाहकार सुनील मजीठिया, भावेश गोरडिया और दिव्येश पंचमतिया है।

इस फेयर में कपड़े की अनेक प्रकार की किस्में जैसे शर्टिंग्स,सूटिंग्स, जेकार्ड, एथेनिक वेयर, हैंडलूम, लिनन, प्योर सूती कपड़ा, सिल्क, बनारसी कपड़ा, मोडाल,बांबू फैब्रिक्स,टेंसिल, एंब्रायडर्ड कपड़ा,डाइड / डायबल कपड़ा, डिजिटल- ब्लॉक और स्क्रीन प्रिंट, कुर्ता का कपड़ा, कुर्ती का कपड़ा, अनस्टिच्ड ड्रेस मटेरियल्स, किड्स वेयर, इंटरलाइनिंग्स, यूनिफॉर्म कपड़ा, आयातित कपड़ा और अधिक वैल्यूऐडेड कपड़े की विस्तृत रेंज दिखाई देगी।