भारत की सबसे तेजी से विकसित होने वाली होम रेंटल कंपनी नेस्टअवे टेक्नोलॉजीज़ ने कोविड के बावजूद लगभग 6-7 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाबी हासिल की हैं इनके आने वाले समय में होने वाले एक्सपैंशन प्लान्स देश भर के तकरीबन 30 शहरों में कंपनी की मौजूदगी को बढ़ावा देंगे बाजार में आर्थिक गतिविधियों के रूख ब्याज दरों और रोजगार बाजार की स्थिति जो महानगरों के अलावा अन्य शहरो में भी लोगों को काम करने के लिये लेकर जा रही है इससे इन शहरो में किराये पर घर देने की गतिविधि बढ़ेगी।
श्री अमरेंद्र साहू सह-संस्थापक नेस्टअवे टेक्नालॉजीज़ ने कहा मकान मालिकों को भरोसेमंद एवं क्रेडिट-वैरिफाइड किरायेदार उपलब्ध कराना और किरायेदारों को संतोषजनक एवं भेदभाव रहित सेवा प्रदान करना नेस्टअवे का प्रमुख उद्देश्य है। इस प्रकार हम पूरे भारत में किरायेदारों को आरामदार एवं समस्यामुक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कराते हैं। हमें जयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुये खुशी हो रही है। हम गुणवत्तायुक्त सेवायें और आवास उपलब्ध कराकर हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे।
नेस्टअवे ने इसे ध्यान में रखते हुए अपने रेंटल नेंटवर्क के दायरे का विस्तार किया है और गुलाबी शहर जयपुर में अपनी सेवायें उपलब्ध कराई हैं कंपनी किरायेदारों को जीरो डिपॉजिट होम्स उपलब्ध करवाना जारी रखेगी और मकानमालिकों को क्रेडिट वैरिफाइड किरायेदार उपलब्ध कराकर रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख समस्या का समाधान करती रहेगी। पिछली तिमाही में कंपनी को 300 से ज्यादा मकानमालिको ने अधिक जानकारी के लिए संपर्क किया। और 800 से ज्यादा किरायेदार हर महीने नेस्टअवे की ऐप से जयपुर में घर ढूंढ रहा हैद्य युवा टेनेंट्स, जो अक्सर अच्छे घर किराये पर लेने की तलाश में रहते हैं, इनसे बड़े पैमाने पर मांग देखी जाती है।













Add Comment