Business • Featured

हिमालया बेबीकेयर ने पेश किया “पहले विंटर का पहला लेयर”

माता-पिता के लिए, शिशु की पहली सर्दी अपने साथ रोज़मर्रा के कई नए फैसले लेकर आती है, जैसे कि सही स्किनकेयर उत्पादों का चुनाव करना, और यह समझना कि मौसम में बदलाव के साथ उनके शिशु की त्वचा को किस चीज़ की ज़रूरत है। यह समझते हुए कि देखने में सरल लगने वाले  ये विकल्प नए माता-पिता की उलझन बढ़ा सकते हैं, डॉक्टरों द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित नंबर वन ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपना नया विंटर कैंपेन “पहले विंटर का पहला लेयर” पेश किया है। यह कैंपेन इस सरल विचार पर आधारित है कि शिशु की सर्दियों की देखभाल की शुरुआत, सही देखभाल की पहली परत (लेयर) से होनी चाहिए।

यह कैंपेन सर्दियों में शिशुओं की त्वचा की देखभाल को लेकर माता-पिता के कुछ आम सवालों और चिंताओं को संबोधित करता है। इनमें उत्पादों से एलर्जी होने का डर, तेल का इस्तेमाल करने के बावजूद लोशन या क्रीम की ज़रूरत और शिशुओं की नाज़ुक त्वचा के लिए विशेष उत्पादों की आवश्यकता जैसे सवाल शामिल हैं।  इस उलझन को बढ़ाने के बजाय, हिमालया बेबीकेयर बातचीत को सरल बनाना चाहता है। इसका उद्देश्य माता-पिता को यह समझने में मदद करना है कि उनके  शिशु की सर्दियों की दिनचर्या में विशेष रूप से तैयार किए गए बेबी स्किनकेयर उत्पादों की क्या भूमिका होती है।

कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर – बेबीकेयर, चक्रवर्ती एन. वी., ने कहा,  “शिशु की पहली सर्दी माता-पिता के लिए एक खास पड़ाव होती है। इस दौरान शिशु की रोजमर्रा की देखभाल को लेकर उनके मन में कई नए सवाल भी आते हैं। ‘पहले विंटर का पहला लेयर’ के जरिए हमारा उद्देश्य इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक सरल और सहज विचार प्रस्तुत करना था, जिससे माता-पिता पूरे भरोसे के साथ इस मौसम में अपने शिशु की देखभाल कर सकें। हिमालया बेबी लोशन और बेबी क्रीम के माध्यम से हम माता-पिता को ऐसे भरोसेमंद स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं, जिन्हें वे अपने शिशु की सर्दियों में नियमित देखभाल का हिस्सा बना सकें। हिमालया बेबीकेयर में हम माता-पिता की बदलती जरूरतों को समझने और प्रकृति से प्राप्त सौम्य एवं भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि बच्चे की देखभाल के हर पड़ाव पर माता-पिता सहजता और निश्चिंतता महसूस कर सकें।”

Topics