Business Featured

भारत में पैलेट्स की मांग 90 मिलियन तक पहुँची: एक्सजॉड

देश में पैलेट्स बनाने, उनकी बिक्री और एएमसी के मामले में सबसे बड़ी कंपनी,  एक्सजॉड (EXZOD) इंडिया के अनुसार भारत में पैलेट्स की मांग 90 मिलियन तक पहुँच गई है। उद्योग जगत के विकास और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में सुधार के अलावा FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल्स, रिटेल, पेट्रो केमिकल्स और ऑटोमोटिव के साथ-साथ 4PL लॉजिस्टिक कंपनियों के लिए प्रोडक्शन के साथ-साथ सामानों को ग्राहकों तक पहुँचाने, और यहाँ तक ​​कि भंडारण के स्तर में भी ऑटोमेशन की वजह से यह मांग लगातार बढ़ रही है।

एक्सजॉड (EXZOD) लकड़ी के पैलेट्स और पैकेजिंग बॉक्स उपलब्ध कराता है, जिनका इस्तेमाल FMCG, रिटेल, ऑटोमोबाइल जैसे अलग-अलग तरह के उद्योगों में तैयार सामानों/कच्चे माल के भंडारण और ढुलाई के लिए किया जाता है। कंपनी पैलेट्स के एसेट पूल का प्रबंधन करने के साथ-साथ पूरे भारत में अपने ग्राहकों के लिए इसे बनाए रखना चाहती है। एएमसी कंपनियों के लिए कारोबार की योजना का एक शानदार विकल्प है, जिसके जरिए पूंजीगत व्यय को कम किया जाता है, साथ ही मरम्मत की लागत और संचालन की प्रक्रियाओं में सुधार किया जाता है। कंपनी को सप्लाई चेन के क्षेत्र में महारत हासिल है, और इसी वजह से यह अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन उपलब्ध करा सकती है। कंपनी टेक्नोलॉजी से जुड़ी एएमसी सेवाएं मुहैया कराती है, और यह उद्योग जगत में इस क्षेत्र की इकलौती संगठित कंपनी है। इसके पीछे की सोच, अत्याधुनिक रोबोटिक्स की मदद से पारंपरिक कील एवं हथौड़े की तकनीक वाली एएमसी के बजाय ऑटोमेटिक एएमसी तकनीक का उपयोग करना है।

इस मौके पर श्री नितिन कल्ला, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, EXZOD (एक्सजॉड) इंडिया ने कहा, “हम मानते हैं कि संगठित रिटेल कारोबार और ई-कॉमर्स की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी की वजह से लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के क्षेत्र में अनगिनत अवसर सामने आएंगे। अलग-अलग तरह के सामानों की खास जरूरतों के अलावा तैयार सामानों को मैन्युफैक्चरिंग वाली जगह से उपभोग के स्थानों तक जल्दी पहुँचाने की आवश्यकता के कारण, पैलेट कारोबार के लिए मौजूदा और नए ग्राहकों की ओर से मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी नजर आ रही है।”

EXZOD (एक्सजॉड) की तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पंजाब, महाराष्ट्र और हरियाणा में मौजूद हैं। इन सभी यूनिट्स में पैलेट्स बनाने के लिए अत्याधुनिक एवं ऑटोमेटिक मशीनें लगाई गई हैं।

Topics