देश के नं. 1 स्मार्टफोन ब्रांड, शाओमी इंडिया ने आज भारती एयरटेल के साथ अपने गठबंधन की घोषणा की, ताकि शाओमी और रेडमी स्मार्टफोन के यूज़र्स को सर्वश्रेष्ठ ‘5जी प्लस’ नेटवर्क का अनुभव मिल सके। इस सामरिक सहयोग के अंतर्गत ग्राहकों को सुगम वीडियो कॉलिंग, क्लाउड में लैग-फ्री गेमिंग और अत्यधिक तीव्र डेटा अपलोड और डाउनलोड का अनुभव शाओमी और रेडमी के विभिन्न श्रेणियों के सभी 5जी मॉडलों पर मिलेगा। अल्ट्राफास्ट एयरटेल 5जी प्लस कनेक्टिविटी का आनंद लेने के लिए ग्राहकों को नेटवर्क सैटिंग में जाकर अपने प्रिफर्ड नेटवर्क को एयरटेल 5जी में बदलना होगा।
आज जब डिजिटल अनुभवों की गुणवत्ता बहुत महत्वपूर्ण हो गई है, तो यह भी जरूरी हो गया है कि डिवाईसेस और इंटरनेट स्पीड तीव्र व भरोसेमंद हों। दो सालों के समय में शाओमी इंडिया ने एयरटेल के साथ गठबंधन में अपनी डिवाईसेज़ पर विस्तृत टेस्टिंग की ताकि इसके उपभोक्ताओं को सीधे बॉक्स में मिलने वाली डिवाईस पर सुगम ट्रांज़िशन का अनुभव मिल सके। इन ट्रायल्स में कंपनियों ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदान करने के लिए कठोर परिस्थितियों में परफॉर्मेंस और स्थिरता को प्राथमिकता दी।
इस घोषणा के बारे में अनुज शर्मा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शाओमी इंडिया ने कहा, ‘‘शाओमी ने टेक्नॉलॉजी को विस्तृत आबादी तक पहुँचाने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ताकि हमारे उपभोक्ताओं की भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। हमारा संपूर्ण 5जी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो हमारे उपभोक्ताओं को पूरे भारत में 5जी सेवाएं प्राप्त करने में समर्थ बनाता है। एयरटेल के साथ गठबंधन में सर्वश्रेष्ठ टेक्नॉलॉजी प्रदान करने की शाओमी की क्षमता द्वारा हमारे उपभोक्ता भारत में 5जी रिवॉल्यूशन में सबसे आगे रहेंगे। उच्च स्पीड, बेहतर विश्वसनीयता, और नगण्य लेटेंसी के साथ 5जी सेवाओं का विस्तार मोबाईल के परिवेश को नए आयाम में ले जाएगा।’’
इस सहयोग के बारे में शाश्वत शर्मा, डायरेक्टर- कंज़्यूमर बिज़नेस, भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘एयरटेल में हम ठोस सहयोगों द्वारा मोबाईल के अनुभव में विस्तार कर रहे हैं, ताकि 5जी एडॉप्शन को गति मिले। हमें 5जी के परिवेश का विकास करते हुए शाओमी के साथ गठबंधन करने की खुशी है। हमारी सभी मौजूदा 4जी सिम 5जी में इनेबल्ड हैं, जिसकी वजह से उपभोक्ता अपने शाओमी और रेडमी हैंडसेट्स पर 5जी नेटवर्क चुनकर अल्ट्राफास्ट 5जी सेवाओं का आनंद ले सकते हैं, और इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि हम ज्यादा से ज्यादा शहरों में यह सेवा शुरू करने वाले हैं।’’
भारत में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मोबाईल टेक्नॉलॉजी पेश करने के गौरवशाली इतिहास के साथ शाओमी इंडिया ने भिन्न-भिन्न फ्रीक्वेंसी बैंड्स में भारत के विभिन्न शहरों में 5जी फील्ड टेस्ट किए, ताकि यूज़र्स को सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिल सके। 5जी के विकास के साथ असीमित संभावनाएं प्रदान करते हुए शाओमी 12 प्रो, मी 11 अल्ट्रा, शाओमी 11टी प्रो, शाओमी 11 लाईट एनई 5जी, शाओमी 11आई हाईपरचार्ज, शाओमी 11आई, मी11एक्सप्रो, मी 11एक्स, मी10टी प्रो, मी 10टी, और मी 10 जैसी डिवाईस यूज़र्स को अपना पसंदीदा नेटवर्क बदलकर अल्ट्राफास्ट कनेक्टिविटी का आनंद लेने में समर्थ बनाएंगी। किफायती सेगमेंट में 5जी अनुभव पेश करते हुए रेडमी के50आई, रेडमी 11प्राईम 5जी, रेडमी नोट 11 प्रो+5जी, रेडमी नोट 11टी 5जी, और रेडमी नोट 10टी 5जी यूज़र्स को हाई डेफिनिशन कंटेंट स्ट्रीमिंग, बाधारहित गेमिंग, ब्राउज़िंग, आदि की इंस्टैंट एक्सेस प्राप्त करने में समर्थ बनाएंगे।













Add Comment