स्वस्थ रहनसहन के लिये त्यौहारों के इस सीजन का मंत्र है अच्छी नींद के साथ अपनी सेहत में निवेश करना। ड्यूरोफ्लेक्स की नेशनल ब्राण्ड एम्बेसेडर आलिया भट्ट यही संदेश दे रही है और उपभोक्ताओं को सही चुनाव करने और अच्छी गुणवत्ता की नींद के लिये भारत के प्रमुख स्लीप सॉल्यूशंस प्रदाता ड्यूरोफ्लेक्स में निवेश के लिये प्रोत्साहित कर रही हैं। लोगों को ज्यादा महत्वपूर्ण ढंग से ‘असली नींद’ में निवेश के लिये प्रोत्साहित करने के लिये दो क्रियेटिव कैम्पेन फिल्में बनाई गई हैं और उन्हें स्लीप प्रोडक्ट्स के मामले में अच्छी तरह से शोध की गई चीजें अपनाने का महत्व बताया गया है।
पहले टेलीविजन विज्ञापन में आलिया भट्ट को त्योहारों के दौरान एक गेट-टुगेदर में दिखाया गया है जहां स्पॉटलाइट उन पर है और उनकी मौजूदगी से पार्टी की रौनक बढ़ गई है। उनके चेहरे की इस चमक-दमक के सीक्रेट के बारे में हर कोई अटकलें लगा रहा है; कुल लोग कह रहे हैं कि यह ट्रेडमिल पर पीछे की ओर चलने के कारण है, कोई एवोकाडो मसाज की बात कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि वे स्विस पहाड़ों का पानी पीती हैं। पर आलिया बताती हैं कि इसका कारण और कुछ नहीं, बल्कि रात में अच्छी नींद लेना है और इसके लिये डॉक्टर द्वारा बताई गईं ड्यूरोफ्लेक्स की ड्यूरोपेडिक मैट्रेसेस सबसे बढ़िया हैं।
दूसरा विज्ञापन दिवाली के आस-पास लाइव होगा, और इसका संदेश साधारण है, ‘त्यौहारों के इस सीजन में अच्छी नींद के लिये उतना निवेश करें, जितना आप गोल्ड में करते हैं।‘ इसमें आलिया भट्ट अपने दर्शकों को न केवल सोने (गोल्ड), बल्कि सोने (नींद) में भी निवेश के लिये प्रोत्साहित करती है और असली नींद में निवेश करने के महत्व पर रोशनी डालकर संदेश देती है कि ‘ड्यूरोफ्लेक्स जैसा कोई नहीं है।’
नये टीवी विज्ञापनों पर अपनी बात रखते हुए, ड्यूरोफ्लेक्स के सीईओ मोहनराज जगन्निवासन ने कहा, “हमारा मिशन है हर भारतीय को बेहतर नींद देना और हम शोध में लगातार निवेश कर रहे हैं, ताकि सही गुणवत्ता की नींद के लिये बेहतरीन स्लीप सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स की पेशकश कर सकें। त्यौहारों के इस सीजन में हम जानकारी के साथ चुनाव करने और भरोसेमंद स्लीप प्रोडक्ट्स में निवेश करने के लिये उपभोक्ताओं का मार्गदर्शन करना चाहते हैं, ताकि वे अच्छी तरह सोएं, स्वस्थ रहें और पूरे जोश के साथ त्यौहार मनाएं। इसके साथ ही, इस कैम्पेन की शुरूआत के दौरान डॉक्टर द्वारा बताई गई हमारी सिग्नैचर ड्यूरोपेडिक रेंज का विस्तार होगा।”












Add Comment