Uncategorized

लिबास कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने की राइट्स इश्यू की घोषणा

एनएसई में लिस्टेड लिबास कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड कई प्रमुख विविधताओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत उसने ‘केएनजी ब्रांड ऑर्गेनिक इनरवियर’ लॉन्च किया है, जो कि बांस के फाइबर से बने हुए हैं, ऐसा माना जा रहा है कि सस्टेनबल और एलर्जी नहीं करने वाला होने के कारण यह रेगुलर इनरवियर की जगह ले सकते हैं। केएनजी ब्रांड को उसकी वेबसाइट से एक्सक्लूसिव तौर पर रिटेल किया जाएगा और ऑर्गेनिक इनरवियर के कुछ प्रोडक्ट को ऑनलाइन मल्टी-चैनल जैसे केएनजी लिमिटेड, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, स्नैपडील, मीशो, पेटीएम मॉल, नायका फैशन, शॉपक्लूज, आदि के जरिए भी रिटेल किया जाएगा।

भारतीय इनर वियर या अंडरवियर बाजार फ़िलहाल 15,870 करोड़ रुपए ($2.9 बिलियन) है, जो कि तेज गति से बढ़ने की उम्मीद है और केएनजी इसमें एक स्पष्ट रूप से विजेता साबित होगा।

कंपनी ने मिडिल ईस्ट की कमर्शियल सिटी बुर दुबई के हब में मीडिल क्लास मार्केट को टारगेट करते हुए अपना पहला कॉर्मशियल स्टोर हाल ही में लॉन्च किया है, कंपनी मिडिल ईस्ट में बहरीन और अबू धाबी में अपने स्टोर के साथ अपने फुटप्रिंट को बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है साथ ही कोविड 2020 के बाद खोले गए 500 से अधिक होटल में यूनिफॉर्म भी सप्लाय कर रही है। लिबास अटलांटिस जैसे होटलों के लिए यूनिफॉर्म और एसेसरीज का प्रमुख सप्लायर है।

कोविड के बाद पिछले 2 वर्षों से रुकी हुई शादियों के कारण भारत में इस साल शादियों का सीजन दोगुने जोश से भरपूर रहेगा, रियाज़ गंगजी लिबास महाराष्ट्र, यूपी और दिल्ली में इस वेडिंग सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है, यह अपनी वेबसाइट www.libasconsumerproductsltd.com और  www.libasfashion.com, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, मीशो, पेटीएम मॉल, शॉपक्लूज, आदि के जरिए भी बिक्री करता है जिससे लिबास कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड को शादियों के सीजन में काफी फायदा होगा।

पिछले साल, लिबास कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने 3 साल में तीसरा बोनस और हाल के वर्षों में 2 डिविडेंड देने की घोषणा की थी।

रियाज गंगजी लिबास ने फ्लेक्स व्हीलर के साथ एक एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है, जो एक बॉडीबिल्डिंग लीजेंड है, जो अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में ईवनिंग वियर और रेड कार्पेट इवेंट्स के लिए रिटेल करता है। इन पॉजिटिव डेवलपमेंट के साथ, प्रॉफिट और रेवेन्यू में काफी वृद्धि हो सकती है।

Topics