भीलवाड़ा किंग्स ने आज श्री लालचंद राजपूत को मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी20 लीग टूर्नामेंट के इस सीजन के कोच होंगे। भीलवाड़ा किंग्स का स्वामी एलएनजे भीलवाड़ा समूह कपड़ा, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड, बिजली उत्पादन, आईटी-सक्षम सेवाओं, ऊर्जा भंडारण समाधान और कौशल विकास से जुड़े कई उत्पादों और सेवाओं के साथ आज मुख्य व्यावसाय समूहों में से एक है।
श्री राजपूत का क्रिकेट प्रशासन के साथ-साथ कोचिंग का व्यापक अनुभव रहा है। वे आईपीएल 2008 में जिम्बाब्वे टीम, अफगानिस्तान टीम और मुंबई इंडियंस के कोच रहे हैं। वे 2007 विश्वकप विजेता टीम के टीम इंडिया मैनेजर और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासनिक पद आदि कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं।
एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स टीम के स्वामी श्री रिजू झुनझुनवाला ने कहा, “हम श्री राजपूत का टीम के मुख्य कोच के रूप में स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि हमारी टीम उनकी कोचिंग और मार्गदर्शन में पहले वर्ष ही जीत का परचम लहराएगी। क्रिकेट जगत में उनका व्यापक अनुभव रहा है और खिलाड़ियों के साथ अच्छी आपसी समझ के चलते वे टीम के लिए अनमोल साबित होंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इस सीजन में उनसे जुड़कर हम बहुत उत्साहित हैं।’’
उन्होंने बताया, “एलएनजे भीलवाड़ा समूह ने हमेशा अपने सभी भागीदारांे का मूल्यवर्धन किया है; इस विशाल खेल आयोजन का हिस्सा बनना हमारे लिए नया अनुभव है लेकिन हमें विश्वास है कि इस साल अपनी टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करंेगे और सभी का दिल जीत लेंगे।’’
एलएनजे भीलवाड़ा किंग्स के मुख्य कोच श्री लालचंद राजपूत ने कहा, “मुझे वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का यह एक बड़ा अवसर मिला है और इसके लिए मैं एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप का आभारी हूं। लीग स्टेज में हमारे कुल छह मैच होंगे। इसकी तैयारी में हम प्रत्येक टीम की ताकत और कमजोरियों को बारीकी से समझ रहे हैं और हम जीत की रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि टीम के कप्तान इरफान पठान के सहयोग से सभी खिलाड़ियों को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएंगे।”
गौरतलब है कि 16 सितंबर से लीग शुरू होने के साथ मैदान में क्रिकेट जगत के धुरंधर उतरेंगे और एक-दूसरे को चुनौती देते दिखेंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में चार टीमें होंगी जो 12 मैचों के लीग स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।
सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। हालांकि 25 सितंबर को इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एक लीग मैच अपवाद होगा और क्वालीफायर 1 – दोनों मैच शाम 4 बजे से शुरू होंगे।
भीलवाड़ा किंग्स – इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, मोंटी पनेसर, नमन ओझा, विलियम पोर्टरफील्ड, समित पटेल, फिदेल एडवर्ड्स, मैट प्रायर, निक कॉम्पटन, एस श्रीसंत, टिम ब्रेसनन, ओवैस शाह, टीनो बेस्ट, सुदीप त्यागी।












Add Comment