Automobile Featured

जगतपुरा में शुरू हुआ व्हील ऑफ वर्ल्ड

जयपुर वासियों को अब प्री ओन्ड लक्जरी कारों के लिए इन्तजार की घडियां समाप्त हुई, उन्हें इसके लिए अब दिल्ली तक नहीं जाना पड़ेगा। जयपुर के जगतपुरा में 7 नम्बर बस स्टैण्ड के पास महल रोड पर, विज्ञान नगर में आज व्हील ऑफ वर्ल्ड का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही लग्जरी कारों के शौकीन उपस्थित थे।

शोरूम के ओनर आर्यन और शुभम नागपाल ने बताया कि यह राजस्थान का सबसे बड़ा प्री ओन्ड कार शोरूम है, जहां पर 15 लाख से 1 करोड़ रुपए तक की कारें तथा सुपर बाइक्स उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि यहां कोई भी अपनी कार अथवा बाइक्स खरीद बेच सकेगा। विक्रेता को उसकी कार या सुपर बाइक की शानदार कीमत मिल सकेगी।   

आर्यन और शुभम नागपाल ने जानकारी दी कि देश के टियर टू और टियर थ्री शहरों से प्रीओन्ड लक्जरी कारों को लेकर ज्यादा इनक्वायरीज आ रही हैं। पिछले 6 महीनों की तुलना में इनक्वायरीज की संख्या में 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा, प्री ओन्ड लग्जरी कारों के लिए महिला ग्राहकों की संख्या में भी पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि हुई है। जयपुर में अब तक प्रीओन्ड लक्जरी कारों के लिए बहुत कम ही आउटलेट्स हैं, ऐसे में हमने जयपुर में इस उपक्रम को शुरू करने का मानस बनाया और गहन मार्केट रिसर्च के बाद ही हमने यहां यह शोरूम खोला।

उन्होंने बताया कि हम कार विक्रेता के बारे में पूरी जानकारी रखने के साथ ही हमारे विशेषज्ञ इंजीनियर्स से कार की पूरी तकनीकी जांच करते हैं और उसके बाद ही हम इसे ग्राहकों के समक्ष पेश करते है, ताकि खरीद के बाद उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस प्रकार की कारों पर एक निर्धारित समय की वारन्टी भी दी जाएगी। ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है।