Business Featured

पेप्‍सी ने एयरटेल के साथ जारी की एक रोचक फिल्‍म

पेप्सिको इंडिया और भारती एयरटेल के बीच भागीदारी का जश्‍न मनाने के लिए पेप्‍सी ने एक नई फिल्‍म जारी करने की घोषणा की है। इस रोचक टीवीसी में पेट बॉटल्‍स पर पेप्‍सीऔर एयरटेल की नवीनतम डेटा पेशकश को दर्शाया गया है जिसके चलते ग्राहकों को पेट बॉटल्‍स की खरीद पर 10 रूपए और 20 रूपए मूल्‍य के एयरटेल रीचार्ज कूपन का लाभ मिलेगा। इस नए टीवीसी के लॉन्‍च के साथ ही, पेप्‍सी ने जश्‍न का आगाज़ करते हुए एयरटेल के सहयोग से ग्राहकों के लिए पैसों का पूरा मोल दिलाने वाली पेशकश की है।

इस कैम्‍पेन के पीछे छिपे हास्‍यबोध के बारे में सौम्‍या राठौड़, कैटेगरी लीड, पेप्‍सी कोला, पेप्सिको इंडिया ने बताया, ”आज के दौर का ग्राहक पैसों का पूरा मोल पहले से कहीं ज्‍यादा चाहता है। आगामी त्‍योहारी सीज़न के मद्देनज़र, एयरटेल के साथ भागीदारी वास्‍तव में,लोगों को आपस में नज़दीक लाने, परस्‍पर जोड़ने और हर घूंट में पहले से ज्‍यादा मुस्‍कुराहट दिलाने का प्रयास है।”

यह ऑफर पेप्‍सी की 200 मिली, 250 मिली, 350 मिली, 400 मिली, 500 मिली, 600 मिली, 750 मिली, 1.2 ली, 1.25 लीऔर 2.25 ली की पेट बॉटल्‍स पर लागू है। इस भागीदारी को टीवी, डिजिटल, आउटडोर तथा सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाएगा।

इस दिलचस्‍प टीवीसी की शुरुआत होती है बास्‍केटबॉल प्रेक्टिस सेशन के साथ जिसमें एक लड़की अपनी खास अदा के साथ एक लड़के को हैलो बोलती है। उस लड़के को यह यकीन हो जाता है कि लड़की को उससे प्‍यार हो गया है क्‍योंकि उस लड़की ने उससे अपना टॉक टाइम रीचार्ज करने को कहा है। लेकिन उस लड़के के दोस्‍त, जो पास में बैठे होते हैं, उससे शरारती अंदाज़ में पूछते हैं कि अगर वह लड़की वाकई उससे प्‍यार करती है तो फिर फोन पर किससे बात करती है और अपना टॉक टाइम कहां खर्च करती है? दोस्‍तों का यह उस लड़के लिए रिएलिटी चेक की तरह होता है और उसे परेशान देख उसका दोस्‍त उसे पेप्‍सी® की ठंडी बॉटल थमाते हुए शांत करने की कोशिश करता है। पेप्‍सी की बॉटल पर एयरटेल रीचार्ज डिस्‍काउंट ऑफर देखकर लड़का कुछ हैरान हुआ तो दोस्‍त ने समझाया कि अगली बार उस लड़की का फोन रीचार्ज कराना मंहगा नहीं पड़ेगा क्‍योंकि वह हर पेप्‍सी बॉटल के सथ मिलने वाले डिस्‍काउंट कूपन को वह रीडीम करा सकता है। दोनों दोस्‍त एक-दूसरे को देखते हैं, मुस्‍कुराते हैं और स्‍वैग के साथ पेप्‍सी का एक और घूंट भरते हैं। 

Topics