बीएसई सूचीबद्ध एडविक कैपिटल लिमिटेड जो कि गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी और नॉन-डिपॉजिट लेने वाली कंपनियों में से एक है ने वित्तीय वर्ष 2023 की प्रथम तिमाही के नतीजों की घोषणा की है, जिसमें कम्पनी ने शुद्ध लाभ में 409 प्रतिशत का उछाल दर्शाया है।
30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 109.51 करोड़ रु की कुल आय दर्ज की जो वित्तीय वर्ष 2022 की प्रथम तिमाही के 0.72 करोड़ रूपये की तुलना में साल-दर-साल 150 गुना उछाल दर्शाया है। पीएटी भी इसी अवधि के लिए सकारात्मक रहा, जो 0.11 लाख रुपये के नुकसान के मुकाबले में बढ़कर 92.66 लाख के लाभ पर पहुंच गया।
कंपनी भारतीय रिज़र्व बैंक, नई दिल्ली के साथ पंजीकृत है और निधियों का निवेश करने, ऋणों/अग्रिमों के माध्यम से वित्तीय आवास की सहायता करने और सभी प्रकार के पट्टे के संचालन, खरीद, बिक्री, किराए पर लेना या किराये पर देना अथवा सभी प्रकार के संयंत्र और मशीनरी को हायर करने या किराये पर देने से जुड़ी है। कंपनी व्यक्तिगत ऋण और सूक्ष्म वित्तपोषण खंडों में विविधता लाने की कोशिश करती है जो निवेश पर उच्च रिटर्न प्रदान करते हैं और संख्या (आबादी आकार) और भारत में टिकाऊ वस्तुओं की खपत में वृद्धि को देखते हुए की जाती है, कंपनी को उम्मीद है कि यह एक व्यवहार्य व्यवसाय मॉडल होगा।












Add Comment