जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल और डी बीयर्स के सहयोग से और पावर्ड बाय जीआईए, चैरिटी डिनर ‘ज्वेलर्स फॉर होप’ के 7वें संस्करण का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी इस आयोजन ने ज्वैलर्स से 1 करोड़ रूपए जनरेट किया गया है। चैरिटी डिनर से जनरेट किए गए रूपयों को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन लिव लव लाफ (LLL) को दान कर दी गई, जो मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है और जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है। दीपिका पादुकोण ने व्यक्तिगत रूप से एलएलएल की ओर से इस कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन और भारत में इसके प्रभाव के बारे में बात की। यह चैरिटी डिनर 4 अगस्त को मुंबई के ग्रैंड हयात में आयोजित किया गया था।
ज्वैलर्स फॉर होप जीजेईपीसी की एक चैरिटी पहल है, जिसे 2014 में लांच किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत के मैन्युफैक्चर्स, ट्रेडर्स से लेकर माइनर्स औऱ के माध्यम से फंड रेज कर उन एनजीओं को प्रदान करती है जो- शिक्षा, स्वास्थ्य, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण जैसे समाजकल्याण के कार्यों से जुड़े हैं।
लाइव लव लाफ की संस्थापक दीपिका पादुकोण ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “जब मैंने पहली बार लाइव लव लाफ (एलएलएल) शुरू किया था, तो मेरा मिशन कम से कम एक जीवन को बचाने में मदद करना था। आज, मैं आभारी हूं कि हमारे कार्यक्रम और पहल जैसे किशोरों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा, कैपेसिटी बिल्डिंग, शहरी और ग्रामीण समुदायों में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच, सार्वजनिक जागरूकता और सिटिगमा को कम करने, और अनुसंधान ने कई मिलियन लोगों के जीवन में बदलाव किया है। मैं जीजेईपीसी और पूरे रत्न और आभूषण क्षेत्र के द्वारा उठाए गए इस कदम की मैं दिल से सराहना करती हूं जो एक साथ आए हैं इस उस उद्देश्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो मेरे दिल के सबसे करीब हैं।”
जीजेईपीसी के अध्यक्ष कॉलिन शाह ने कहा, “अपनी स्थापना के बाद से, रत्न और आभूषण उद्योग ने समाज कल्याण हेतु एकजुट होने के एक तरीके के रूप में सीएसआर पहल का नेतृत्व किया है। ज्वैलर्स फॉर होप के माध्यम से, काउंसिल ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि सहित कई मुद्दों पर अपना योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि आज ‘ज्वेलर्स फॉर होप के माध्यम से, उद्योग ने एक बार फिर सामूहिक रूप से एक महान कार्य में योगदान दिया है – मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सहयोग किया है। विशेष रूप से महामारी के बाद, और जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि हमने इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए हम लिव लव लाफ फाउंडेशन के साथ जुड़ें हुए हैं। ”













Add Comment