Business Entertainment

आईजीपी के शिल्पकारों ने सुपर स्टार अक्षय कुमार को राखी बांधी

अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षा बंधन के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर आए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को आईजीपी की  महिला शिल्पकारां के एक समूह ने उनकी कलाई पर राखी बांधी।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, इस सुपर स्टार ने अपनी खुशी का खुलासा करते हुए कहा, जयपुर में गोलियावास के शिल्पकारों से मिले, जो रक्षाबंधन के त्योहार के लिए राखी तैयार करने और भाई-बहन के प्यार के इस त्योहार के माध्यम से अपनी आजीविका कमाने के लिए साल भर 365 दिन काम करते हैं।

दुनिया में राखियों के सबसे बड़े डी2सी विक्रेता आईजीपी के साथ यह कारीगर काम करते हैं, जो 100 से अधिक देशों में 20 मिलियन से अधिक राखी भेजते हैं। कम्पनी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के गांवों को गोद लेकर 10000 अधिक कारीगरों (ज्यादातर महिलाएं) के साथ काम करती है। वे अपने शिल्प का उपयोग धागों को 1000 से अधिक डिजाइनों की सजावटी राखियां बनाने के लिए करते हैं। इन कारीगरों में से, गोल्यावास में रहने वाले 1000 से अधिक लोगों से  हाल ही जयपुर आए अक्षय कुमार और उनकी टीम ने मुलाकात की ।

इस अवसर पर आईजीपी के फाउण्डर और सीईओ तरुण जोशी ने कहा रक्षा बंधन भारत में प्रमुख त्योहरों में से एक है, और आईजीपी ने हर साल राखियों का सबसे बड़ा बाज़ार बनकर अपनी पहचान बनाई है। हम रक्षाबंधन जैसी फिल्म के साथ जुड़कर रोमांचित हैं जो भाई-बहन के बंधन का स्नेह दर्शाती है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों के सहयोग के रूप में बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं।

आईजीपी आगामी बॉलीवुड फिल्म रक्षाबंधन का आधिकारिक गिफ्टिंग पार्टनर भी है, जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार स्टार्टर रक्षाबंधन में भूमि पेडनेकर एवं साहिल मेहता भी एक हिस्सा है, जिसका निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है यह मूवी 11 अगस्त को रिलीज़ होगी।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics