PC emerges as India’s most preferred gaming device
PC emerges as India’s most preferred gaming device
Featured Tech

गेमिंग डिवाइस के तौर पर भारत के लोगों की पहली पसंद बना पीसी: एचपी

एचपी की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, भारत में गेमिंग करने वाले लोग पीसी पर गेमिंग को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। एचपी इंडिया गेमिंग लैंडस्केप रिपोर्ट 2021 से मिली जानकारी से पता चलता है कि 89 फीसदी लोगों को मानना है कि स्मार्टफोन के मुकाबले पीसी पर गेमिंग करना ज़्यादा मज़ेदार है।

केतन पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर- एचपी इंडिया मार्केट ने कहा, चूंकि लोग घर पर ज़्यादा समय बीता रहे हैं, ऐसे में गेमिंग में जबरदस्त तेज़ी देखने को मिल रही है क्योंकि ग्राहक मनोरंजन, तनाव कम करने और लोगों से जुड़ने के नए तरीके आज़मा रहे हैं।

विक्रम बेदी, वरिष्ठ निदेशक, पर्सनल सिस्टम्स- एचपी इंडिया मार्केट, ने कहा, “हाल के दिनों में सोशल कनेक्ट को बनाए रखने में और मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक बनाए रखने में टैक्नोलॉजी का महत्व काफी बढ़ गया है। गेमिंग ऐसी व्यापक गतिविधि के तौर पर उभरी जिसमें पूरा परिवार हिस्सा ले सकते हैं और जिसका इस्तेमाल करके परिवार व दोस्तों से जुड़ा जा सकता है।

Topics