Business • Featured

जयपुर में ज़िंगवर्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शुभारंभ हुआ

जयपुरवासियों के लिए मनोरंजन की दुनिया में एक नया और अनूठा अनुभव जुड़ने जा रहा है। भारत के पहले इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के रूप में अपनी पहचान बना रहा ज़िंगवर्स (Zingverse) अब जयपुर के पैसिफिक मॉल में भव्य शुभारंभ के साथ शुरू हो गया है। आधुनिक तकनीक, कल्पनाशीलता, इंटरैक्टिव गतिविधियों और मनोरंजन का अनूठा संगम पेश करते हुए ज़िंगवर्स का उद्देश्य परिवारों, दोस्तों और शहर में आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के अनुभव को एक नया आयाम देना है।

ज़िंगवर्स को तीन खास थीम वाली दुनियाओं – ज़िंगफिनिटी (Zingfinity), ज़िंगलो (Zinglow) और ज़िंगडम (Zingdom) में विभाजित किया गया है। यहां 25 से अधिक आकर्षक और आधुनिक मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध हैं, जो आगंतुकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएंगी।

ज़िंगफिनिटी (Zingfinity) में आगंतुकों को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस, इन्फिनिटी रूम और ऑप्टिकल इल्यूजन की रोमांचक दुनिया देखने को मिलेगी। वहीं ज़िंगलो (Zinglow) अपनी चमकदार और रंगीन लाइटिंग आधारित थीम के जरिए एक जादुई माहौल तैयार करेगा। दूसरी ओर ज़िंगडम (Zingdom) में सभी उम्र के लोगों, विशेषकर बच्चों के लिए कई इंटरैक्टिव गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी।

आधुनिक तकनीक, सेंसर आधारित गेम्स और आकर्षक इंस्टॉलेशन के साथ ज़िंगवर्स (Zingverse) एक ही छत के नीचे मनोरंजन के कई अनूठे अनुभव उपलब्ध कराएगा। यहां आने वाले लोग न केवल इन अनुभवों को देख सकेंगे, बल्कि उनमें सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर यादगार पल भी बना सकेंगे।

जयपुर के पैसिफिक मॉल के टैरेस लेवल पर स्थित ज़िंगवर्स (Zingverse) को परिवारों के आउटिंग, दोस्तों के साथ मस्ती, जन्मदिन और विशेष समारोहों, ग्रुप विजिट्स, पर्यटकों और वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए एक खास डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। इसके शुरू होने से जयपुर के तेजी से बढ़ते लाइफस्टाइल और मनोरंजन क्षेत्र में एक नया आकर्षण जुड़ गया है।

ज़िंगवर्स (Zingverse) के भव्य शुभारंभ के साथ जयपुरवासियों को मनोरंजन की एक ऐसी नई दुनिया में कदम रखने का अवसर मिलेगा, जहां हर कोना एक नया आश्चर्य और हर विजिट एक अलग अनुभव लेकर आएगी।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ श्री गौरांग अग्रवाल ने कहा, ” ज़िंगवर्स (Zingverse) में हमारा उद्देश्य तकनीक, रचनात्मकता और इमर्सिव अनुभवों के माध्यम से मनोरंजन की परिभाषा को एक नया रूप देना है। जयपुर में इसकी शुरुआत को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हम शहर के परिवारों और दोस्तों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि वे मनोरंजन के नए आयामों को एक्सप्लोर कर सकें और अपने साथ खूबसूरत यादें लेकर जाएं।”

Topics