डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित नंबर 1 ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपने जेंटल बेबी वॉश के लिए नया कैंपेन लॉन्च किया है, जो माता-पिता बनने के शुरुआती दौर के सबसे खास और भावनात्मक पलों में से एक – शिशु के पहले स्नान – पर केंद्रित है।
एक नई माँ और नर्स के बीच दिल को छू लेने वाली बातचीत के तौर पर बनाई गई यह फ़िल्म उन भावनाओं – जैसे असुरक्षा का एहसास, चिंता और अपने शिशु की सुरक्षा को लेकर सहज सुरक्षात्मक भावनाओं – को जीवंत करती है, जो बच्चे के पालन-पोषण के शुरुआती पलों की पहचान हैं।
कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए, चक्रवर्ती एन. वी., डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस कंपनी, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हम समझते हैं कि शिशु के शुरुआती अनुभव माता-पिता के लिए बहुत ही भावुक और अहम पड़ाव होते हैं, जिनके साथ अक्सर खुशी और अनिश्चितता दोनों जुड़ी होती हैं। इस कैंपेन के ज़रिए हमारा उद्देश्य इस सफ़र में एक भरोसेमंद साथी के तौर पर अपनी भूमिका को फिर से मज़बूत करना है – ऐसे उत्पाद पेश करना जो जड़ी-बूटियों के गुणों से भरपूर हों और गहन वैज्ञानिक अनुसंधान पर आधारित हों। आज के नए दौर के माता-पिता अपने शिशु की नाज़ुक त्वचा को हानिकारक रसायनों के संपर्क से बचाने के लिए ज़्यादा जागरूक हो रहे हैं और वे अधिक सौम्य और सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं। हिमालया बेबीकेयर इस ज़रूरत को ऐसे सोच-समझकर बनाए गए उत्पादों से पूरा करता है, जिनमें प्राकृतिक सक्रिय अवयव होते हैं जो शिशु की नाज़ुक त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। जैसे-जैसे माता-पिता अपने शिशु की देखभाल के तरीकों को लेकर ज़्यादा जागरूक हो रहे हैं, वे ऐसे समाधान तलाशते हैं जो कोमल और प्रभावी देखभाल के साथ-साथ भरोसेमंद सुरक्षा भी दें। हम ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिन्हें शिशु की खास ज़रूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है – और इस तरह एक भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड के तौर पर अपनी पहचान को और सुदृढ़ कर रहे हैं।”
यह कैंपेन बड़ी खूबी से इस अहम सच को सामने लाता है कि भले ही माता-पिता बनने के सफर में कई सवाल हों, लेकिन भरोसा अपने-आप हो जाता है। माँ का झिझक भरा लेकिन पक्का भरोसा और नर्स का शांत भाव से दिया गया आश्वासन मिलकर हिमालया बेबीकेयर की उस पहचान को और मज़बूत बनाता है, जो लंबे समय से कोमल, सुरक्षित और प्रकृति-आधारित बेबीकेयर उत्पादों के लिए जानी जाती है।













Add Comment