Business • Featured

न्युवोको ने 10 साल पूरे होने पर मनाया ‘दस साल बेमिसाल’ का जश्न

भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड (“न्युवोको”) ने अपने 10 साल के सफर का जश्न मनाया। यह सफर कंपनी के विकास, नए प्रयोगों, साहसिक फैसलों और कर्मचारियों की मेहनत से जुड़ा है।

न्युवोको इस खास मौके को ‘दस साल बेमिसाल’ थीम के तहत मना रही है। यह थीम उन उपलब्धियों और अहम पड़ावों को दर्शाती है, जिन्होंने न्युवोको को एक भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी बनाने में योगदान दिया। इस सफर के हर कदम ने न्युवोको को एक सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ दुनिया बनाने के उसके सपने के और करीब पहुँचाया है।

इस सफर की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब इसकी पैरेंट कंपनी निरमा ग्रुप ने राजस्थान के निंबोल में अपने 2 MMTPA क्षमता वाले नए सीमेंट प्लांट उत्पादन शुरू किया। एक प्लांट से शुरू हुआ यह सफर आज सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट और आधुनिक निर्माण सामग्री के कारोबार तक पहुंच चुका है। ।

इस सफर का सबसे बड़ा और अहम मोड़ अक्टूबर 2016 में आया, जब कंपनी ने लफार्ज इंडिया का अधिग्रहण पूरा किया। इस बड़े कदम ने कंपनी के काम और पहचान को बहुत बढ़ा दिया और आज की न्युवोको की मजबूत नींव रखी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने एक लंबे समय तक टिकने वाले संस्थान को बनाने के बड़े सपने की शुरुआत की, जो सही उद्देश्‍य, बेहतरीन प्रदर्शन और लगातार आगे बढ़ने के भरोसे पर चलता है।

इसके बाद न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के रूप में कंपनी ने अपनी अलग पहचान बनाई।  इसके साथ ही एक ऐसे संगठन की शुरुआत हुई जिसके अपने लक्ष्य और उद्देश्य थे, और एक ऐसे ब्रांड का जन्म हुआ जिसे कर्मचारी, ग्राहक और पार्टनर्स अपना मान सके। इसके अलावा, साल 2020 में कोविड-19 के दौर में भी, न्युवोको ने इमामी सीमेंट (जो अब न्यु विस्टा लिमिटेड है) को खरीदा। यह भारत के बिल्डिंग मटेरियल क्षेत्र पर कंपनी के अटूट विश्वास और मुश्किल समय में भी निवेश करने की हिम्मत को दर्शाता है। साल 2021 में, न्युवोको शेयर बाज़ार में लिस्टेड हो गई, जिससे और भी अधिक लोग इससे जुड़ सके और कंपनी के विकास का एक नया दौर शुरू हुआ।

आगे बढ़ने का यह सिलसिला आज भी जारी है। कंपनी ने अप्रैल 2025 में वडराज सीमेंट को भी अपने कारोबार में शामिल किया। इससे पश्चिमी भारत में उसकी मौजूदगी मजबूत हुई और लंबे समय के विकास पर उसका ध्यान फिर स्पष्ट हुआ।

न्युवोको का यह सफर केवल कारोबार बढ़ाने तक सीमित नहीं रहा है। कंपनी ने नई तकनीकों को अपनाने, कामकाज में सुधार करने, कर्मचारियों की क्षमताएं बढ़ाने, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और सभी हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य तैयार करने पर भी ध्यान दिया है।

आज कंपनी की सीमेंट उत्पादन क्षमता 27 MMTPA है और उसके 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें गुजरात के कच्छ और सचाना स्थित वे प्लांट भी शामिल हैं, जिनका काम पूरा होने के करीब है। इसके अलावा, कंपनी के देशभर में 58 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट हैं और आधुनिक निर्माण सामग्री के कारोबार में कई उत्पाद उपलब्ध हैं। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027-28 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 35 MMTPA करना है। यह पिछले एक दशक में क्षमता में लगभग 15 गुना वृद्धि को दर्शाएगा।

इस उपलब्धि पर न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन श्री हिरेन पटेल ने कहा, “दस साल बेमिसाल का जश्न मनाते हुए हमें अपने इस सफर पर गर्व है और सभी के योगदान के लिए हम आभारी हैं। यह दशक साहसिक फैसलों, दूरगामी सोच और हमारी पूरी टीम की मेहनत से बना है। निंबोल में शुरुआत से लेकर आज की न्युवोको तक, हर उपलब्धि ने कंपनी के सफर में एक नया अध्याय जोड़ा है और लंबे समय तक मजबूत संस्था बनाने के हमारे विश्वास को और बढ़ाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगले दशक में हमारा लक्ष्य इसी मजबूत नींव पर आगे बढ़ना है। हम एक ऐसी संस्था बनाना चाहते हैं, जो नए विचारों को अपनाए, टिकाऊ विकास पर ध्यान दे और बेहतर प्रदर्शन करे। हम ऐसा कार्यस्थल भी बनाना चाहते हैं, जहां लोग गर्व के साथ काम करें, आगे बढ़ें और अपने करियर को बेहतर बना सकें। ‘दस साल बेमिसाल’ हमारी अब तक की उपलब्धियों का जश्न है और हमें याद दिलाता है कि हम मिलकर अभी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। न्युवोको की उपलब्धियां हम सभी की हैं और मुझे विश्वास है कि कंपनी के सबसे रोमांचक अध्याय अभी आने बाकी हैं।”

Topics