Business Featured

एफपीआई की वापसी से भारत की विकास रफ्तार को मिला सहारा: पीएल वेल्थ

पीएल वेल्थ की नवीनतम मार्केट आउटलुक अगस्त 2026 रिपोर्ट में पाया गया है कि भारत की घरेलू विकास गति मजबूत बनी हुई है, जिसे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के शुद्ध खरीदार के रूप में वापसी, मानसून की स्थिति में सुधार और क्यू1एफवाई27 की आय सीजन को मोटे तौर पर स्थिर शुरुआत मिल रही है। हालाँकि, कच्चे तेल की ऊँची कीमतें, लगातार भू-राजनीतिक जोखिम और वैश्विक ब्याज दरों में अनिश्चितता के कारण निकट भविष्य में बाजारों में चुनिंदा निवेश की स्थिति बनी रहने की संभावना है।, जो इक्विटी में गुणवत्ता-केंद्रित, चरणबद्ध दृष्टिकोण को मजबूत करता है।

नतीजों पर बात करते हुए पीएल वेल्थ के सीईओ इंदरबीर जॉली ने कहा भारत वर्ष की दूसरी छमाही में कई उत्साहजनक संकेतों के साथ प्रवेश कर रहा है विदेशी निवेशक खरीदार के रूप में लौट आए हैं मानसून में सुधार हुआ है और घरेलू विकास तथा आय का परिदृश्य मजबूत बना हुआ है। साथ ही कच्चे तेल की ऊँची कीमतें, भू-राजनीतिक घटनाक्रम और अनिश्चित वैश्विक ब्याज दरों का माहौल यह संकेत देता है कि बाजारों में व्यापक स्तर पर तेजी आने की संभावना कम है। हमारा मानना है कि यह निवेशकों के लिए सोच-समझकर चुनाव करने गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने और पूंजी को चरणबद्ध तरीके से निवेश करने का दौर है। भारत के प्रति हमारा दीर्घकालिक भरोसा बरकरार है जिसे घरेलू निवेश, वित्तीय क्षेत्र के विस्तार, जनसांख्यिकी और देश की संरचनात्मक विकास संभावनाओं का समर्थन प्राप्त है।

भारत की एफवाई26 के लिए अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर 7.7प्रतिशत है, जबकि आरबीआई ने एफवाई27 के लिए 6.7प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है। जुलाई में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की गतिविधि में बढ़ोत्तरी हुई, जिसमें पीएमआई रीडिंग क्रमशः 53.9 और 53.1 रही। बैंक क्रेडिट वृद्धि सालाना आधार पर बढ़कर 18.6प्रतिशत हो गई, जिससे जून 2026 तक कुल बकाया क्रेडिट 219.3 ट्रिलियन हो गया, जबकि कैपेसिटी यूटिलाइज़ेशन 75.2प्रतिशत के अच्छे स्तर पर बना रहा, जो इसके दीर्घकालिक औसत से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुद्रास्फीति/महंगाई पर नज़र रखना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। जुलाई में सीपीआई बढ़कर 4.45प्रतिशत हो गया, जो आरबीआई के 4प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक है, जो मुख्य रूप से खाने-पीने की चीज़ों के महंगे होने के कारण है, जबकि आरबीआई ने एफवाई27 के सीपीआई का अनुमान 5.1प्रतिशत पर ही बनाए रखा है, जिसमें क्यू3 में इसके 5.9प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पास फिर से तनाव बढ़ने के कारण जुलाई के आखिर तक ब्रेंट क्रूड की कीमत तेज़ी से बढ़कर लगभग यूएस 92 डॉलर प्रति बैरल हो गई। रुपया भी यूएस डॉलर के मुकाबले लगभग 95.4 के कमज़ोर स्तर पर बना रहा, जिससे महंगाई और बाहरी जोखिमों पर लगातार ध्यान बना हुआ है।

हालाँकि, विदेशी निवेशकों के प्रवाह/निवेश ने एक सकारात्मक संकेत दिया। वर्ष की पहली छमाही में लगातार इक्विटी निकासी के बाद, जुलाई में एफपीआई ने शुद्ध खरीदारी की, जिसमें लगभग 20,200 करोड़ की इक्विटी निवेश दर्ज किया जो फरवरी के बाद पहला सकारात्मक महीना है। रिपोर्ट में मानसून की स्थिति में मजबूत सुधार पर भी प्रकाश डाला गया है, जुलाई में बारिश सामान्य से लगभग 1प्रतिशत अधिक रही, जिससे जून-जुलाई की कुल कमी घटकर दीर्घकालिक औसत से लगभग 13प्रतिशत नीचे आ गई। आईएमडी ने अगस्त में एलपीए का 97प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Topics