भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज बताया कि इसकी फूड एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जेन जी ग्राहकों और धुलिया, इंफाल, धारवाड़, उज्जैन, हुबली, मीरगंज एवं लहरपुर समेत कई अन्य टियर 2+ बाजारों के ग्राहकों ने इस बढ़ोतरी में अहम योगदान दिया है। कुल मांग में फ्लिपकार्ट मिनट्स की 25 प्रतिशत की भागीदारी के साथ क्विक कॉमर्स इस विकास का प्रमुख कॉन्ट्रिब्यूटर बना हुआ है। इस मांग को सबसे ज्यादा तेजी ऐसे युवा ग्राहक दे रहे हैं, जो कहीं रेसिपी देखकर, क्रिएटर्स की रिकमेंडेशन पर या वेलनेस ट्रेंड्स के आधार पर प्रोडक्ट्स खोजते हैं। साथ ही इसमें ऐसे नॉन-मेट्रो शॉपर्स भी शामिल हैं, जो अपनी रसोई में ज्यादा स्वास्थ्य से भरपूर और मॉडर्न न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स को शामिल कर रहे हैं। इस विकास की झलक फ्लिपकार्ट फूड फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण में नजर आई, जिसमें 50 से ज्यादा अग्रणी ब्रांड्स, 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स और सेलेब्रिटी शेफ साथ आए। इनमें फराह खान, शेफ कुणाल कपूर और शेफ रणवीर ब्रार के नाम उल्लेखनीय हैं।
भारतीय ग्राहकों की बदलती थाली: स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाली जीवनशैली की ओर बढ़ता झुकाव
सालाना वृद्धि में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी जेन जी की है। इस पीढ़ी के ग्राहकों की मांग में प्रोटीन ओट्स, हाई प्रोटीन पीनट बटर, गॉमे चॉकलेट और प्रोटीन मुसली जैसे प्रोडक्ट्स सबसे ऊपर हैं। कोरियन-फ्लेवर्ड स्नैक जैसे कप्पा नूडल्स और चिप्स भी तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी के रूप में सामने आ रहे हैं। बेंगलुरु और नई दिल्ली जैसे शहरी इलाकों से इनकी मांग निकल रही है। पुरुषों में नट्स, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और जैम एवं स्प्रेड्स की मांग बढ़ी है, जबकि महिलाएं वैल्यू एडेड टी, कॉफी और इडिबल सीड्स को अपने शॉपिंग बास्केट का हिस्सा बना रही हैं। इससे फंक्शनल न्यूट्रिशन, प्रीमियम स्नैकिंग और एवरीडे हेल्थ अपग्रेड की मांग को गति मिल रही है।
टियर 2+ के ग्राहक अब स्वस्थ विकल्पों को अपना रहे हैं। इससे कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल, ऑलिव ऑयल, प्रोटीन ओट्स, प्रोटीन मुसली, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, ऑथेंटिक घी और डेट्स की मांग बढ़ी है। पिछले सालभर में इन प्रोडक्ट्स के बारे में सर्च 80 प्रतिशत तक बढ़ा है। इससे टियर 2 और टियर 3 में वेलनेस प्रोडक्ट्स की ओर शिफ्ट नजर आ रहा है।
फ्लिपकार्ट के वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमेबल्स (एफएमसीजी एवं जनरल मर्चेंडाइज) निशांत दलाल ने कहा, ‘अब भारत में खाना सिर्फ दिनचर्या का हिस्सा नहीं रह गया है। यह तेजी से वेलनेस, आइडेंटिटी और डिस्कवरी का मामला बनता जा रहा है। मेट्रो शहरों के साथ-साथ नॉन-मेट्रो शहरों के उपभोक्ता भी अपने खाने के विकल्पों को लेकर बहुत सावधान हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल कॉमर्स ने खानपान के अच्छे विकल्पों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। फ्लिपकार्ट में हम ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं, जिसमें हर छोटा-बड़ा ब्रांड विकास कर सकता है, क्रिएटर्स किसी प्रोडक्ट की खोज के लिए प्रेरित कर सकते हैं और उपभोक्ता आत्मविश्वास के साथ अपनी बदलती जीवनशैली के अनुरूप प्रोडक्ट्स तक पहुंच सकते हैं।’
फूड फेस्ट 3.0: भारत की फूड जर्नी का उत्सव
इन ट्रेंड्स को साकार करते हुए इस आयोजन में 50 से ज्यादा अग्रणी फूड एवं बेवरेज ब्रांड, 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स एवं इन्फ्लूएंसर्स और फराह खान, शेफ कुणाल कपूर, शेफ रणवीर ब्रार, सुनील ग्रोवर, गौरव कपूर, आदित्य कुलश्रेष्ठ और वंशिका खुराना जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय आयोजन में 10 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च हुए, इमर्सिव ब्रांड एक्सपीरियंस मिला और चोकोलैंड, ब्रेकफास्ट जोन, गॉमे, बेवरेजेज एवं किचन स्टेपल्स के लिए क्यूरेटेड जोन बनाए गए। हैप्पिलो, अन्वेषण, फॉर्मली, फेरेरो रोशर, राइट शिफ्ट फ्रॉम आईटीसी, योगाबार, वंडरलैंड, केलॉग्स, लुविट, एल्पिनो, शुगरफ्री डी’लाइट जैसे ब्रांड्स ने नए प्रोडक्ट पेश किए। इनके अलावा उभरते डी2सी ब्रांड्स के साथ-साथ मॉन्डलेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डाबर, फॉर्च्यून एवं माय फिटनेस ने नए इनोवेशंस दिखाए।
फ्लिपकार्ट फूड फेस्ट की शुरुआत 7 और 8 जुलाई को ऑन-ग्राउंड सेलिब्रेशन से हुई। इसके साथ ही 7 से 15 जुलाई तक इन-एप सेल शुरू की गई है। इसमें देशभर के ग्राहक लिमिटेड-टाइम ऑफर्स, क्यूरेटेड कलेक्शन और एक्साइटिंग न्यू ब्रांड लॉन्च का फायदा उठा सकते हैं।













Add Comment