Business Featured

महिमा मैग्नस को न्यूयॉर्क में मिला ग्लोबल डिज़ाइन अवार्ड

महिमा ग्रुप के प्रमुख कमर्शियल प्रोजेक्ट, महिमा मैग्नस को 2026 एसएआरए एनवाय डिज़ाइन अवार्ड्स में सम्मानित किया गया है। यह ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उत्कृष्ट डिज़ाइन, इनोवेशन और भविष्य के लिए तैयार कमर्शियल डेवलपमेंट्स के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह पुरस्कार न्यूयॉर्क शहर, यूएसए के द न्यू यॉर्कर होटल में प्रदान किया गया।

इस सम्मान पर महिमा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, निखिल मदान ने कहा, 2026 एसएआरए एनवाय डिज़ाइन अवार्ड्स में यह सम्मान मिलना महिमा ग्रुप के हम सभी लोगों के लिए बेहद गर्व की बात है। हमने हमेशा महिमा मैग्नस को एक ऐसे प्रोजेक्ट के रूप में देखा था जो कमर्शियल रियल एस्टेट में नए रिकॉर्ड बनाए। लेकिन यह प्रोजेक्ट आखिरकार जिस शानदार रूप में तैयार हुआ है, उसने हमारी अपनी उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसका बड़ा पैमाना, डिज़ाइन की बारीकियां और बेहतरीन कंस्ट्रक्शन इतनी खूबसूरती से निखर कर आए हैं कि हमें इस लैंडमार्क पर सच में गर्व है। यह अवार्ड बेहतरीन डिज़ाइन, उपयोगिता और लंबे समय तक फायदा देने वाली जगहें बनाने के हमारे भरोसे को और मजबूत करता है।”

यह अंतर्राष्ट्रीय मान्यता महिमा मैग्नस को आधुनिक कमर्शियल रियल एस्टेट में एक बेंचमार्क के रूप में रेखांकित करती है, जिसे इसके असाधारण आर्किटेक्चर, विचारशील योजना और मजबूत निवेश क्षमता के लिए सराहा गया है।

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर स्थित, महिमा मैग्नस जयपुर के सबसे प्रमुख कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है। इसे शहर में प्रीमियम कमर्शियल स्पेस को एक नया रूप देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहाँ आधुनिक डिज़ाइन, अच्छी प्लानिंग वाले ऑफिस स्पेस और भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर एक साथ मिलते हैं। यह जगह बिजनेस के लिए जितनी उपयोगी है, उतनी ही आकर्षक और स्टेटस बढ़ाने वाली भी है।

महिमा मैग्नस लक्ज़री पर आधारित अपने पुरस्कार विजेता आर्किटेक्चरल डिज़ाइन के लिए खास पहचान रखता है, जिसमें जगह की सोच-समझकर की गई प्‍लानिंग, भरपूर प्राकृतिक रोशनी और बेहतरीन वेंटिलेशन पर विशेष जोर दिया गया है। यह प्रोजेक्ट महिमा ग्रुप के उस विज़न को दर्शाता है जिसके तहत वे ऐसे डेवलपमेंट्स देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो व्यावसायिक उपयोगिता के साथ सौंदर्य उत्कृष्टता का मेल कराते हैं, और साथ ही इसमें सस्टेनेबल डिज़ाइन सिद्धांतों व बेहतरीन निर्माण गुणवत्‍ता को भी शामिल किया गया है।

इस प्रोजेक्ट को बाजार में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, और अब महिमा मैग्नस पूरी तरह से बिक चुका है। यह जयपुर में हाई-क्‍वॉलिटी व्यावसायिक संपत्तियों के लिए निवेशकों के मजबूत भरोसे और भारी मांग को दर्शाता है। पूरी तरह से बिक जाना शहर के सबसे तेजी से बढ़ते बिजनेस कॉरिडोर्स में से एक में, एक प्रीमियम निवेश गंतव्‍य के रूप में इस प्रोजेक्ट की मजबूत स्थिति को बयां करता है।

यह मान्यता महिमा ग्रुप की स्थिति को एक अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर के रूप में और मजबूत करती है, जो इनोवेशन, भरोसे और उत्कृष्ट डिज़ाइन के माध्यम से ऐतिहासिक स्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिमा मैग्नस के साथ, ग्रुप ने कमर्शियल रियल एस्टेट में नए बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखा है, और ऐसे स्पेस दे रहा है जो आर्किटेक्चरल विशिष्टता के साथ स्थायी बिजनेस वैल्यू का मेल कराते हैं।

Topics