Featured Food & Drinks

रसना ने जम्पिन 1-लीटर टैट्रा पैक कार्टन देशभर में लॉन्च किया

 दुनियाभर में इंस्टेंट बेवेरेज के सबसे बड़े निर्माता रसना ने नए 1-लीटर फैमिली पैक के लॉन्च के साथ हीदेशभर में अपने रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) फ्रूट बेवेरेज पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। अधिक फ्रूट कन्टेंट के साथ-साथ 10 विटामिनों और मिनिरल्स से भरपूर यह प्रीमियम फ्रूट बेवेरेजबाजार में पहले से मौजूद रसना के 125 मिली और 200 मिली पैक समेत देशभर में प्रीमियमहाइ-फ्रूट कन्टेंटविटामिनयुक्त रेडी-टू-ड्रिंक बेवेरेज की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इस प्रोडक्ट को इंटरनेशनल बाजार में पहले से ही पसंद किए जाने वाले टैट्रा पैक कार्टन में पैक किया गया हैजो कि बेवेरेज पैकेजिंग के मामले में ग्लोबल लीडर टैट्रा पैक की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत् भारत में ही निर्मित है।

 इस लॉन्च के बारे मेंपिरुज़ खंबाटाग्रुप चेयरमैनरसना प्राइवेट लिमिटेड ने कहा,जम्पिन दरअसलइंटरनेशनल क्वालिटी के फ्रूट बेवेरेज को किफायती कीमत पर भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पेश करने की हमारी योजना के अनुरूप हैऔर इसके मामले में हम अपनी ‘मेक इन इंडिया’ नीति पर भी खरे उतरते हैं। जम्पिन में इस्तेमाल होने वाले सभी फलों को भारत से ही प्राप्त कर यहीं प्रोसेस किया जाता हैऔर प्रोडक्ट को भारत में निर्मित सुरक्षितहाइ-क्वालिटी टैट्रा पैक पैकेजिंग में पैक भी किया जाता है। हमने बेहतर स्वादअसली फलों के गुणों और जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर ऐसा बेवेरेज तैयार किया है जो आधुनिक परिवारों को पसंद आता है और साथ हीयह प्रोडक्ट भारतीय किसानोंप्रोसेसरों तथा उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पक्षों को भी सहयोग देता है। हमारा खासतौर से तेयार किया गया ऑरेन्ज वेरिएंटजिसे बच्चों के स्वाद की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया हैवास्तव मेंइनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।”

 एक और रोचक बात यह है कि रसना ने जम्पिन के लोकप्रिय रैपर कम्युनिकेशन फार्मेट में ही इस नए प्रोडक्ट को भी पेश करने की तैयारी कर ली है जिसमें एक युवक और एक रैपर आपस में बातचीत करते हुए दिखायी दे रहे हैं और म्युज़िकपहचान तथा स्टोरीटेलिंग के जरिए ग्राहकों के साथ इमोशनल जुड़ाव कायम करते हैं।

 इसके साथ हीकंपनी ने बड़े पैमाने पर टेलीविजन विज्ञापन कैम्पेनआउटडोर मीडियाडिजिटल वीडियो विज्ञापन और ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए भी कंज्यूमर आउटरीच में विस्तार करने की योजना बनायी है और जियो सिनेमा/हॉटस्टारज़ी5 तथा यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम एवं प्रोग्रामेटिक डिजिटल नेटवर्कों पर भी इसे प्रचारित किया जाएगा।

 इस पार्टनरशिप के बारे मेंश्री कैसियो सिमोएसप्रबंध निदेशकटैट्रा पैक साउथ एशिया ने कहा,भारतीय ग्राहक सुरक्षितसुविधाजनक और उन्नत क्वालिटी वाले ऐसे  बेवेरेज विकल्पों को पसंद करते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से जगह बना लें। जम्पिन का 1-लीटर टैट्रा पैक कार्टन इसी बदलती मांग को पूरा करता है जिसमें आधुनिक घरों के लिए तैयार पैकेज में ये सभी गुण समाए हैं। हम इस नई रेंज को देशभर में ग्राहकों के लिए रसना के साथ मिलकर पेश करने के साथ-साथदेश के फूड एवं बेवेरेज इकोसिस्टम की बढ़ती जरूरतों को भारत में ही तैयार पैकेजिंग सॉल्यूशंस के मार्फत पूरा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं।”

 रसना की नई जम्पिन रेंज को दो प्रमुख उपभोक्ता वर्गों के लिए तैयार किया गया हैः पहला वर्ग उन पेरेंट्स का है जो अपने बच्चों के लिए पोषक और सुविधाजनक बेवेरेज विकल्प चाहते हैं और दूसरी श्रेणी उन शहरी वयस्कों की है जो विटामिनों से भरपूर हाइड्रेशन विकल्पों को पसंद करते हें। यह 1-लीटर फैमिली पैक सुविधाजनक और वैल्यू पैक है जिसे घर पर ही आसानी से रेफ्रिजरेट किया जा सकता है ताकि हर दिन घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके। जम्पिन की नई रेंज लीचीमिक्स्ड फ्रूट तथा ऑरेंज वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है जिसे विटामिन सी समेत 10 जरूरी विटामिनों के मेल से पोषणयुक्त बनाया गया है।

 इस लॉन्च को ध्यान में रखकररसना ने बड़े पैमाने पर ट्रेड एक्टिवेशनप्रोडक्ट सैम्पलिंग प्रोग्रामप्रमोशनल प्रोग्राम तथा फेसबुकइंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर डिजिटल कैम्पेन भी शुरू किए हैं।

 जम्पिन 1-लीटर टैट्रा पैक कार्टन रेंज देशभर में 110/रु की कीमत पर उपलब्ध है। ब्रैंड पहले से ही मैंगोलीची और ऑरेंज फ्लेवर्स में 125 मिली सिंगल-सर्व पैक 10/रु और मैंगो तथा मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर्स वाले 200 मिली टैट्रा पैक कार्टन 20/रु में उपलब्ध कराता है। 

Topics