भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड में से एक हिमालया बेबीकेयर को ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई) द्वारा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जो भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।
हिमालया बेबीकेयर ने इस दौरान उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं और भारत के स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में उनके अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार विजेता इन 15 नर्सों को सम्मानित किया।
हेल्थकेयर कम्युनिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए हिमालया बेबीकेयर ने देशव्यापी पहल के तहत भारत भर की लगभग 50,000 नर्सों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके समर्पण का अभिनंदन किया।
इस अभिनंदन कार्यक्रम के माध्यम से, हिमालया बेबीकेयर का उद्देश्य उन नर्सों की करुणा, दृढ़ता और निस्वार्थ समर्पण का सम्मान करना है जो मातृ, नवजात और सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहती हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में 10 से 25 वर्षों तक सेवा कर चुकी नर्सों को इस पहल के अंतर्गत उनकी देखभाल और सामुदायिक कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार जताते हुए अभिनंदन कार्यक्रमों, प्रमाण पत्रों और विशेष रुप से तैयार किए गए उपहार पैकों के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक चक्रवर्ती एनवी ने बताया, “नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो जीवन के हर चरण में देखभाल, आराम और भरोसा प्रदान करती हैं। हिमालय बेबीकेयर में, हम माताओं और नवजात शिशुओं के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व परिवर्तनकारी क्षणों के दौरान नर्सों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को गहराई से समझते हुए उनका सम्मान करते हैं। यह पहल भारत के नर्सिंग समुदाय की करुणा, दृढ़ता और अटूट समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, क्योंकि हम उनकी सेवाओं का सम्मान करते हैं और समाज में उनके स्थायी योगदान का जश्न मनाते हैं।”
यह पहल हिमालया बेबीकेयर की देखभाल, सामुदायिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। विश्वास और सौम्य देखभाल की विरासत के अनुरुप यह ब्रांड नर्सों को सम्मानित करने और देश भर में सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने वाली पहलों का निरंतर समर्थन करता रहेगा।













Add Comment