Business Featured

इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्म टिकट ने स्विगी के साथ की साझेदारी

भारत के अग्रणी एआई-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्मटिकट ने ‘फूड ऑन ट्रेन’ सर्विस को बढ़ावा देने के लिए देश के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनिएंस प्लेटफॉर्म स्विगी के साथ साझेदारी की है। स्विगी के रेस्टोरेन्ट नेटवर्क को इक्सिगो और कन्फर्मटिकट ऐप्स के साथ इंटीग्रेट कर, यह साझेदारी सफ़र पर निकले यात्रियांे की ‘फूड’ संबंधी ज़रूरतों को पूरा करेगी, वे रेल यात्रा के दौरान भी स्विगी की उन्हीं भरोसेमंद सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जैसे वे अपने घर में बैठे फूड ऑर्डर करते हैं।

इस साझेदारी पर बात करते हुए श्रीपद वैद्य, सीओओ, इक्सिगो ट्रेन्स एंड कन्फर्मटिकट ने कहा, ‘‘हम हमेशा से रेल यात्रा के हर पहलु को आसान बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। स्विगी के साथ साझेदारी के द्वारा हम रेल यात्रा के बारे में अपनी समझ और स्विगी के मजबूत रेस्टोरेन्ट नेटवर्क को संयोजित कर ‘फूड ऑन ट्रेन’ का विकल्प लेकर आए हैं। यह साझेदारी हमें ज़्यादा विकल्पों, विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता के साथ यात्रियों की सीट तक समय पर एवं हाइजीनिक फूड डिलीवर करने में सक्षम बनाती है।’’

इस अवसर पर दीपक मालू, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, फूड स्ट्रैटेजी, कस्टमर एक्सपीरिएंस एंड न्यू इनीशिएटिव्स, स्विगी ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे के साथ रोज़ाना 18 मिलियन से अधिक यात्री लम्बी दूरी की आरक्षित यात्रा करते हैं, लेकिन भूख प्लेटफॉर्म पर रूकती नहीं है। इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्मटिकट के साथ हमारी पार्टनरशिप 160 से अधिक स्टेशनों को कवर करते हुए स्विगी के भरोसेमंद रेस्टोरेंट नेटवर्क को सीधे रेल यात्रियों के साथ जोड़ती है। इसके ज़रिए लाखों यात्री रेल यात्रा के दौरान भी उसी गुणवत्ता की आसान फूड डिलीवरी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिसकी उम्मीद वे अपने घर में करते हैं।’’

इस साझेदारी के ज़रिए यात्री लोकप्रिय नेशनल ब्रांड्स से लेकर जाने-माने स्थानीय व्यंजनों तक अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे और यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा या रास्ते में पड़ने वाले शहरों के खास क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। यह सर्विस रेल यात्रियों के सफ़र को अधिक आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि वे अपनी सीट या बर्थ पर बैठे-बैठे अपने पसंदीदा व्यंजनों की डिलीवरी का लाभ उठा सकें।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment