Business Featured

रामराज कॉटन ने अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

पारंपरिक और एथनिक कपडों के लिए भारत के प्रमुख ब्रांड रामराज कॉटन ने अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी को अपने नए लॉन्च किया गया प्रीमियम टॉवल रेंज, मृथु टॉवल के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया है । प्रीमियम होम टेक्सटाइल सेगमेंट में अपनी शुरूआत करता हुआ, मृथु टॉवल कलेक्शन में चार सोची-समझी श्रेणियों में 100% प्रीमियम कॉटन और बांस के रेशों से तैयार की गई विलासिता, कम्फोर्ट और पर्यावरण के प्रति जागरूक डिज़ाइन का मिश्रण हैं। ब्रांड के पहले महिला के चेहरे के रूप में, मीनाक्षी चौधरी एक सुंदर और समकालीन आकर्षण लेकर आई हैं, जो नए ब्रांड के लिए नए अध्याय का प्रतीक है। यह घोषणा रामराज कॉटन के प्रबंध निदेशक श्री बी आर. अरुण ईश्वर ने की । मीनाक्षी चौधरी के द्वारा 360 – डिग्री अभियान जल्द ही टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट और रीटेल प्लेटफार्मों पर लॉन्च किया जाएगा, जो ब्रांड के गुणवत्ता, कम्फोर्ट और सांस्कृतिक गौरव के कालातीत मूल्यों को उजागर करेगा ।

रामराज कॉटन के प्रबंध निदेशक श्री अरुण ईश्वर ने कहा, “मृथु टॉवल का लॉन्च हमारे ग्राहकों के लिए असाधारण गुणवत्ता, अभिनव डिज़ाइन और संधारणीय विकल्प प्रदान करने के लिए रामराज कॉटन के अटूट समर्पण का उदाहरण है। चाहे कोई प्रीमियम कम्फोर्ट, पर्यावरण के प्रति जागरूक सामग्री या व्यवहारिक कार्यक्षमता चाहता हो, कुछ न कुछ मृथु टॉवल संग्रह में मिलते हैं। यह परिचय भारतीय घरों में अद्वितीय लालित्य और उत्कृष्टता लाने की राजराज कॉटन की विरासत को पुष्ट करता है ।”

ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए मीनाक्षी चौधरी ने कहा, “मुझे रामराज कॉटन  द्वारा मृथु टॉवल के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुने जाने पर बहुत गर्व है, एक ऐसा ब्रांड जिसने लगातार भारत की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को कायम रखा है । यह सहयोग मेरे मूल्यों के अनुरूप है, क्यों कि यह गुणवत्ता, प्रमाणिकता और संधारणीय प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देता है । एसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सु हूँ, जो न केवल असाधारण उत्पाद प्रदान करता है बल्कि भारतीय शिल्प कौशल और नवाचार के सार का भी जश्न मनाता है । ” 

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics