Automobile Featured

एमजी मोटर इंडिया ने लांच की हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म

100 सालों की समृद्ध विरासत वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड एमजी (मॉरिस गैरेज) मोटर इंडिया ने आज भारत में एमजी हेक्टर का ब्लैकस्टॉर्म संस्करण/एडिशन लांच किया है। एमजी हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म को गन मेटल एक्सेंट्स के साथ स्टारी-ब्लैक कलर एक्सटीरियर और ब्लैक थीम इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है, जो भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी के पॉवरफुल कैरेक्टर को प्रदर्शित करता है। कई तकनीक और कनेक्टेड फीचर्स से लैस, हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म अपने विशिष्ट लुक के साथ एसयूवी बॉयर्स/ खरीदारों के लिए पॉवर और लग्जरी का एक असाधारण पैकेज पेश करती है। बेस्ट-इन-सेगमेंट ऑफरिंग्स और यूनिक डिजाइन एलिमेंट्स/तत्वों के साथ हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म संस्करण/एडिशन 5,6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म रुपये 21.24 लाख (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर शुरू होती है।

इस अवसर पर सतिंदर सिंह बाजवा, चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर, एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि एमजी हेक्टर ने 2019 में लांच होने के बाद से ही एसयूवी पसंद करने वाले इंडियंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। आज हम हेक्टर के ब्लैकस्टॉर्म संस्करण/एडिशन को पेश कर रहे हैं, जो हमारे लिए एक और महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। एमजी में, हम एक समृद्ध विरासत और ग्राहकों की संतुष्टि की एक दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं। हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म पॉवर, लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी के सहज सम्मिश्रण के माध्यम से यूनिक और क्वॉलिटी एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए हमारे समर्पण का प्रतीक है। रिफाइंड ब्लैक-थीम वाले इंटीरियर और गन मेटल एक्सेंट के साथ बोल्ड ब्लैक एस्थेटिक्स की फीचर्स वाले विशिष्ट एक्सटीरियर के साथ यह संस्करण/एडिशन आधुनिकता और एलिगेंस पर हमारे फोकस को प्रदर्शित करता है।

हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म अपने बोल्ड और डायनैमिक ब्लैक एस्थेटिक्स/सौंदर्य के साथ ध्यान आकर्षित करती है, जो डॉर्क क्रोम एलिमेंट्स/तत्वों से सुसज्जित है। इनमें डॉर्क क्रोम ब्रांड लोगो, डॉर्क क्रोम आर्गाइल इंस्पायर्ड डायमंड मेश फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट्स पर डॉर्क क्रोम इंसर्ट्स, डॉर्क क्रोम टेलगेट गार्निश, बॉडी साइड क्लैडिंग में डॉर्क क्रोम फिनिश आदि शामिल हैं। यही नहीं, रेड कैलिपर्स के साथ आर 18 स्पोर्टी ऑल ब्लैक अलॉयज, पियानो ब्लैक रूफ रेल्स, पियानो ब्लैक बेज़ल के साथ एलईडी हेडलैम्प और स्मोक्ड कनेक्टिंग टेल लाइट्स समेत अन्य ब्लैक हाइलाइट्स द्वारा प्रीमियम लुक को और बढ़ाया गया है, जो हर नजर में देखने वालों को लुभाता है और सड़क पर एक बोल्ड स्टेटमेंट देता है। इसके अलावा, कस्टमर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत/ एडिशनल कॉस्ट के डीलरशिप पर ब्लैकस्टॉर्म एम्ब्लम फिट करवा सकते हैं।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics