Automobile Featured

निसान ने 276 कस्‍टमर टचप्‍वाइंट्स शामिल किये

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अपने नेटवर्क में विस्‍तार की घोषणा की है और अब इसमें 276 टचप्‍वाइंट्स जुड़ चुके हैं, जिनमें देशभर में कई नए शोरूम तथा सर्विस वर्कशॉप शामिल हैं। निसान के इन नए टचप्‍वाइंट्स के जरिए दिल्‍ली-एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्‍थान और गुजरात में 10 नए टचप्‍वाइंट्स के जरिए ग्राहकों को निसान के क्‍वालिटी सेल्‍स एवं सर्विस अनुभव का लाभ मिलेगा। ये नए टचप्‍वाइंट्स ब्रैंड की पहुंच में विस्‍तार करने के साथ-साथ ग्राहकों के लिए शानदार मूल्‍य दिलाने की ब्रैंड की प्रतिबद्धता को पूरा करने में सहायक होंगे।

निसान ने दिल्‍ली एनसीआर में तीन नए कस्‍टमर टचप्‍वाइंट्स खोले हैं जिनमें ब्राइट निसान के साथ 2 शोरूमों के अलावा 1 सर्विस वर्कशॉप शामिल है। इसी तरह, मेरठ में आदिव निसान के साथ मिलकर दो नए कस्‍टमर टचप्‍वाइंट्स खोले गए हैं जिनमें एक शोरूम और एक सर्विस वर्कशॉप है।

उधर, दुर्गापुर में बैनर्जी निसान के साथ मिलकर एक शोरूम और एक सर्विस वर्कशॉप तथा कोलकाता (हावड़ा) में ऑटोरेली निसान के साथ मिलकर एक नया शोरूम खोला गया है।

जयपुर तथा अहमदाबाद में क्रमश: रोशन निसान और प्‍योर निसान खुल चुके हैं। ये सभी नए शोरूम तथा सर्विस वर्कशॉप हमारे नेटवर्क की पहुंच में विस्‍तार करने के साथ-साथ हमारे बहुमूल्‍य ग्राहकों को अतिरिक्‍त एक्‍सेस सुविधा का लाभ दिलाएंगे।

इन नए टचप्‍वाइंट्स के बारे में, श्री राकेश श्रीवास्‍तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने कहा,निसान अपने ग्राहकों के लिए महत्‍वाकांक्षी प्रोडक्‍ट्स और अनुभवों को उपलब्‍ध कराने पर केंद्रित है। ग्राहकों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए, हम लगातार अपने पहुंच के दायरे को बढ़ा रहे हैं और इसके मद्देनज़र हमने हाल में एनसीआर, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा राजस्‍थान में नए कस्‍टमर टचप्‍वाइंट्स जोड़े हैं।”

इससे पहले, निसान मोटर इंडिया ने विव 2022-23 के दौरान 19 नए टचप्‍वाइंट्स अपने नेटवर्क में शामिल किए थे जिनमें 14 शोरूम तथा 5 सर्विस वर्कशॉप थे, और ये देश के उत्‍तरी तथा दक्षिणी क्षेत्रों में स्थित प्रमुख शहरों में खोले गए थे। इनमें से कुछ शहर हैं – जयपुर, करनाल, इरोड, चेन्‍नई, होसपेट, रेवाड़ी, भिवानी तथा खम्‍मम आदि।