भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो ने आज मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 6 अक्टूबर से शुरू किए जाने की घोषणा की। कंपनी अपने बहुमूल्य ग्राहकों को किफायती मूल्य में आसानी से विस्तृत संग्रह और बेहतरीन अनुभव प्रदान करती रहेगी। 30 श्रेणियों में 14 लाख से ज्यादा विक्रेताओं और 12 करोड़ उत्पादों के साथ मीशो यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इन त्योहारों पर पूरे भारत में ग्राहकों को ढेर सारे किफायती विकल्प मिल सकें।
मेघा अग्रवाल सीएक्सओ ग्रोथ ने कहा हमारा मानना है कि त्योहारों का समय सबके मिलने मिलकर जश्न मनाने और साथ में यादगार समय बिताने का समय होता है त्योहारों पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम पूरे देश में लाखों विक्रेताओं, उभरते हुए और स्थापित क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ काम कर रहे हैं। 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल का उद्देश्य करोड़ों भारतीयों को त्योहारों की खरीददारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।” टेक इनोवेशंस, सेलर-फ्रेंडली नीतियों और एसेट-लाइट संरचना ने हमें भारत के किफायत-पसंद ग्राहकों का पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनने में मदद की है। इस सेल इवेंट द्वारा हम ग्राहकों को मीशो पर ‘सही’ मूल्य में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करना चाहते हैं।”
पर्सनल केयर एवं ब्यूटी, होम एवं किचन और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज जैसी श्रेणियों में साल-दर-साल 100 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है। त्योहारों से पहले मीशो ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक इनोवेटिव लॉयल्टी प्रोग्राम पेश किया है, जो ग्राहकों और विक्रेताओं, दोनों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस लॉयल्टी प्रोग्राम के अन्तर्गत यूजर्स को त्योहारों के पूरे सीजन में खरीदारी का सुगम अनुभव मिलेगा, और वह मीशो का विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो बेहतर तरीके से प्राप्त कर पायेंगे। इसके अलावा, मीशो ने मीशो गोल्ड भी लॉन्च किया है, जिसमें एथनिक वियर, ज्वेलरी और होम एवं किचन जैसी श्रेणियों में भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विस्तृत संग्रह शामिल है। ये उत्पाद रिव्यू और उपलब्धता आदि के आधार पर संकलित किए गए हैं।
मीशो पर त्योहारों के लिए पिछले दो महीनों में लगभग 2 लाख नए विक्रेताओं का आगमन हुआ है। ये विक्रेता मौसमी कर्मचारियों को काम पर रखकर, अपने उत्पादों का विस्तार करके और स्टोरेज के लिए अतिरिक्त जगह किराए पर लेकर त्योहारों पर मांग में होने वाली वृद्धि को संभालने की तैयारी कर रहे हैं। मीशो पर रजिस्टर्ड विक्रेताओं द्वारा त्योहारों के लिए लगभग 3 लाख से ज्यादा मौसमी कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने का अनुमान है, जो मैनुफैक्चरिंग, पैकेजिंग और सॉर्टिंग सहित विभिन्न कार्यों में उनकी मदद करेंगे। मीशो मांग के पूर्वानुमान और इन्वेंट्री प्रबंधन जैसी क्षमताएं स्थापित करने के लिए विक्रेताओं के साथ काम कर रहा है। कंपनी ने अपने सप्लायर लर्निंग हब में एक मजबूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्माण किया है, जिसमें शैक्षणिक इन्फोग्राफिक्स के साथ कैटलॉग के चयन और बिक्री कार्यक्रमों के लिए सर्वोत्तम विधियों पर आसानी से समझ में आने वाले वीडियो शामिल हैं।
भारत के गतिशील ई-कॉमर्स उद्योग में मीशो ने हाल ही में मीशो मॉल पेश करके ब्रांडेड स्पेस में कदम रखा है। मीशो मॉल अभी तक 400 से ज्यादा ब्रांडों के साथ साझेदारी कर चुका है जिनमें बजाज, बायोटीक, बोट, जिलेट, हिमालया, मामाअर्थ, मिल्टन, पैरागॉन, फिलिप्स, प्लम, सिरोना, वाउ स्किन साइंस आदि प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं इस साल मीशो ने अपने उत्पादों के किफायती होने के मुख्य प्रस्ताव के प्रसार के लिए कपिल शर्मा और पूजा हेगड़े के साथ साझेदारी की है। इस अभियान द्वारा मीशो का उद्देश्य उन ग्राहकों का पसंदीदा प्लेटफार्म बनना है, जो त्योहारों की शॉपिंग के लिए सबसे अच्छे मूल्य व डील्स चाहते हैं।













Add Comment