Business Featured

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड का लाभ 54.28% बढ़ा

अग्रणी वित्तीय सेवा फर्म अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (बीएसई: 511605, एनएसई: ARIHANTCAP) ने 30 जून 2023 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड (बिना जांचे हुए) वित्तीय परिणामों की घोषणा की। 

30 जून 2023 (समेकित) को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने परिचालन से राजस्व में 23.04% की वृद्धि दर्ज की, जो 3477.87 लाख रुपये (वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही) से बढ़कर 4279.23 लाख रुपये (वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही) हुई। पीएटी (PAT) सालाना आधार पर 54.28% रुपये बढ़ा, जो 744.94 लाख रुपये (वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही) से बढ़कर 1157.74 लाख रुपये (वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही) हुआ। 

 *वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही हाइलाइट्स* : क्लाइंट ऑनबोर्डिंग: कंपनी ने डिजिटल-फर्स्ट  अप्रोच की मदद से अपनी ग्राहक अधिग्रहण दर को सफलतापूर्वक बढ़ाया है। इन-हाउस ईकेवाईसी (EKYC) पोर्टल को लागू करके, इसका लक्ष्य कंप्लीट ऑटोमेशन और एक सीमलेस ऑनबोर्डिंग यात्रा प्राप्त करना है, जिससे उपयोगकर्ता के  अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होगा।  एम्बिशयस लक्ष्यों के साथ, यह कंपनी तेजी से विकास हासिल करने के लिए आश्वस्त है और 5 लाख (500,000) नए ग्राहकों को जोड़ने की आकांक्षा रखती है।

एमटीएफ (MTF) बुक: इक्विटी बाज़ारों में ग्राहकों के इन्वेस्टमेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए, कंपनी फंडिंग बुक पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी मौजूदा ग्राहकों की चल रही मांग को पूरा करने और अपनी बही को बढ़ाने के लिए बाहरी रूप से धन जुटाने की योजना बना रही है। 

 *इंट्रेस्ट (ब्याज) इनकम:* 30 जून वित्तीय वर्ष 23 को समाप्त तिमाही में, कंपनी की ब्याज आय (स्टैंडअलोन) वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 1171 लाख रुपये  की तुलना में 1229 लाख रुपये थी। इस प्रकार आंतरिक संचय से लगातार वृद्धि होने की उम्मीद है। *अनुसंधान एवं विकास लागत* : कंपनी ऑपरेशनल एफिशियंसी  बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है, जिससे बढ़ती व्यवसायिक लागत कम हो जाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि  टेक्नोलॉजी पर होने वाले खर्च की भरपाई बढ़ते रेवेन्यू से हो जाएगी। 

 *मर्चेंट बैंकिंग डिवीजन हाईलाइट्स:* 30 जून 2023 को समाप्त पहली तिमाही के लिए राजस्व वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 16.96 लाख रुपये की तुलना में 60.37 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में 11.86 लाख रुपये रहा। कंपनी वित्त वर्ष 2024 के दृष्टिकोण को लेकर सकारात्मक है, जिसने मुख्य बोर्ड आईपीओ (IPO) के लिए जनादेश हासिल करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। मेनबोर्ड आईपीओ (IPO) और क्षितिज पर एडिशनल अवसरों के साथ एक प्रमुख ओपन ऑफर सहित, यह जून की तिमाही से एक मज़बूत इनकम ट्रेड जारी रहने की उम्मीद करता है। 

 *इंस्टीट्यूशन हाईलाइट्स* : कंपनी के इंस्टीट्यूशन डिवीजन ने उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव किया, जिसका राजस्व वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 115 लाख से 30 जून 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 172 लाख रुपये से अधिक तक पहुंच गया। कंपनी ने एक ही साधन से अधिक संभावित साझेदारियों के साथ प्रतिष्ठित एफआईआई (FIIs) को ग्राहकों के रूप में जोड़ा। कुछ म्यूचुअल फंड ग्राहकों से कंपनी की अपग्रेटेड रेटिंग  सर्विस एक्सीलेंस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। प्रमुख पारिवारिक कार्यालयों, कॉरपोरेट्स और पीएमएस (PMS) सहित अपने ग्राहकों का और विस्तार करने की योजना बनाते हुए, इसका लक्ष्य करंट ईयर में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करना है। कंपनी को पिछले साल एशिया मनी द्वारा संस्थागत सेटअप में शीर्ष 25 रेटिंग में भी स्थान दिया गया था, जो रैंकिंग में आगे बढ़ने के उनके निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। 

श्री अशोक कुमार जैन द्वारा 1992 में स्थापित, अरिहंत कैपिटल ग्रुप की उत्पत्ति मध्य भारत में संचालित एक बुटीक स्टॉक ब्रोकिंग फर्म के रूप में हुई थी। इन वर्षों में, कंपनी तेजी से बढ़ी है, और आज, यह अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के नाम से भारत में एक प्रमुख वित्तीय सेवा इकाई के रूप में खड़ी है।

अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड ने  फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेस  की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हुए अपनी पेशकशों में विविधता ला दी है। इनमें इक्विटी, कमोडिटी, करेंसी  ट्रेडिंग,फाइनेंशियल प्लानिंग, डिपॉजिटरी सर्विसेस, व्यक्तिगत पोर्टफोलियो प्रबंधन (पीसीजी) सेवाएं, मर्चेंट बैंकिंग और निवेश बैंकिंग समाधान शामिल हैं। व्यक्तियों, निगमों और वित्तीय संस्थानों को समान रूप से सेवाएं प्रदान करके, कंपनी विवेकपूर्ण वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान करने और अपने ग्राहकों के लिए धन सृजन की सुविधा प्रदान करने के लिए समर्पित है। व्यापक उपस्थिति के साथ, अरिहंत कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड 750 से अधिक निवेश केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से 200 से अधिक शहरों में 2 लाख से अधिक ग्राहकों तक अपनी सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी की व्यापक पहुंच विविध ग्राहकों तक पहुंचने और देश-भर में शीर्ष स्तर की वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।