भारतीयडेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट में भारत के अग्रणी ब्रांड कामधेनु वेंचर्स लिमिटेड(बीएसई: 543747, एनएसई: KAMOPAINTS)ने 30 जून 2023 को समाप्ततिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा,एनएसई परउपलब्ध बल्क डील डाटा के अनुसार सेंट कैपिटल फंड ने 03 अगस्त 2023 को 196 रुपये कीऔसत कीमत पर कामधेनु वेंचर्स लिमिटेड के 350000 शेयर खरीदे।
30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने अपने (समेकित)रेवेन्यू, एबिटा (EBITDA) और पीएटी (PAT) में वृद्धि देखी। राजस्व सालाना आधार पर 13% बढ़कर 62 करोड़रुपये हुआ, एबिटा (EBITDA) पिछले वर्ष के 1.2 करोड़ रुपये की तुलना में 4 करोड़रुपये रहा, वहीं पीएटी (PAT) सालाना दर से पॉज़ीटिव रहते हुए तिमाही के लिए 2.2 करोड़ रुपये पहुंचा।
परिणामों और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, प्रबंध निदेशक श्री सौरभ अग्रवाल ने कहा कि “वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में हमने पेंट व्यवसाय में बदलाव देखाहै। राजस्व सालाना आधार पर 13% बढ़कर 62 करोड़ रुपये हुआ, एबिटा (EBITDA) पिछलेवर्ष के 1.2 करोड़ रुपये की तुलना में 4 करोड़ रुपये रहा। इसका कारण बेहतर प्रोडक्ट मिक्स,कच्चे माल की कीमतों में कमी और बेहतरदक्षता है। हमारा शुद्ध लाभ सालाना दर से सकारात्मक रहते हुए तिमाही के लिए 2.2 करोड़रुपये पहुंचा।
कंपनीने 65.25 करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। हमने इस फंड का उपयोग पेंट्स व्यवसायके वर्किंग कैपिटल डेट को कम करने में किया है। इससे कंपनी की लाभप्रदता को बेहतरबनाने में मदद मिलेगी।”
भारतमें पेंट्स की बढ़ती आवश्यकता के कारण एक बेहद कॉम्पिटेटिव मार्केट तैयार हो गया है, जहां कंपनियां बाज़ार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपना रही हैं। इस मांग के जवाब में, भारतीय पेंटउद्योग ने इको फ्रेंडली और लंबी अवधि की पेशकशों पर तेजी से ध्यान केंद्रित कियाहै, जिससे प्रीमियम और सुपीरियर क्वालिटी वाले पेंट की मांग में वृद्धिदेखी गई है। इसके अलावा, डेकोरेटिव और टेक्स्चर पेंट के प्रति रुझान बढ़ रहा है, जो सभीभारतीय पेंट उद्योग के फ्यूचर लैंडस्केपको आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पेंट्स उद्योग में प्रोडक्ट्स की एकवाईड रेंज शामिल है और आने वाले पांच वर्षों में 10% सीएजीआर (CAGR) हासिलकरने का अनुमान है, जो एक लाख करोड़ के मूल्य तक पहुंच जाएगा। कामधेनुवेंचर्स निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है,मौजूदा अवसरों का लाभ उठाने के लिएतैयार है तथा आने वाले वर्षों में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।हमारा टार्गेट वित्तीय वर्ष 2028 तक 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है। यह कंपनी पेंटउद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए रणनीतिकपहलों को बनाये हुए है। कामधेनु वेंचर्सलिमिटेड (कामधेनु पेंट्स), 2008 में स्थापित हुई,भारतीय डेकोरेटिव पेंट्स सेगमेंट मेंयह एक अग्रणी ब्रांड है। कामधेनु पेंट्स हाई क्वालिटी वाले पेंट उत्पादों की एकव्यापक श्रृंखला प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो हमारे ग्राहकों की विभिन्नआवश्यकताओं को पूरा करती है। इसके प्रोडक्ट रेंज में एक्सटिरियर और इंटीरियरइमल्शन, वॉटर बेस्ड प्राइमर, वुड फिनिशेज़,टेक्स्चर और डिजाइनर पेंट और केमिकल्सनिर्माण का विस्तृत चयन शामिल है। प्रोडक्ट्स की इतनी विस्तृत श्रृंखला पेश करके, कंपनी कालक्ष्य कामधेनु को अपने ग्राहकों की सभी निर्माण आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप-शॉपके रूप में स्थापित करना है।
कंपनी के प्रोडक्ट्स पूरे भारत में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं, जिससे वहदेश के हर कोने में ग्राहकों तक पहुंच सकती है और उन्हें सेवा प्रदान कर सकती है।कंपनी विभिन्न प्रोडक्ट केटेगरी में 40से अधिक एसकेयू (SKUs) पेशकरती है और इसके पास 4000 से ज़्यादा के डीलर नेटवर्क के साथ 33 सेल्स डिपोहैं। कामधेनु ब्रांड उन उत्पादों का पर्याय है जो गुणवत्ता के हाइअस्ट स्टैंडर्डको बनाए रखते हैं और कंप्लीट कस्टमर संतुष्टि को सुनिश्चित करते हैं। यह कंपनी अपनी मज़बूत रिसर्च और डेवलपमेंटफैसिलिटीज़ द्वारा समर्थित आधुनिक ऑटोमेशन मेथड और टेक्नोलॉजी के उपयोग के माध्यमसे इसे हासिल करती है।












Add Comment