Business Featured

एचपी ने पेश किये नवीनतम पवेलियन प्लस लैपटॉप्स

एचपी ने जेनजेड और मिलेनियल्स की नई पीढ़ी की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए आज भारत में अपने नवीनतम पवेलियन प्लस नोटबुक पेश किए। नए एचपी पवेलियन प्लस लैपटॉप 13वीं जनरेशन के इंटेल® कोर™ प्रोसेसर से लैस हैं। इससे उपभोक्ताओं की तेज रफ्तार जीवनशैली और कंप्यूटिंग से जुड़ी उनकी विविध जरूरतों को पूरा करना संभव होगा। एचपी ने बेहतर परफॉर्मेंस, डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स के साथ अपने एचपी 14 और एचपी 15 लैपटॉप भी पेश किए हैं। पवेलियन और एचपी 14 व 15 सीरीज, दोनों ही भारत में एचपी के सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाले कंज्यूमर नोटबुक हैं।

नई पीढ़ी के युवा ऐसे उपकरण चाहते हैं, जिनकी मदद से वो घर की बालकनी से लेकर कहीं सफर करते हुए भी काम कर सकें और साथ ही मन हो तो खेल भी सकें। एचपी पवेलियन प्लस 14 हाइब्रिड लाइफस्टाइल के लिए एक्स360 हिंज और मल्टी-टच के साथ बेहतर मोबाइल प्रोडक्टिविटी और राह चलते मनोरंजन यानी एंटरटेनमेंट ऑन-द-गो के लिए बनाया गया है। इसमें कई पोर्ट ऑप्शन भी हैं, जैसे फुल-फंक्शन यूएसबी-सी पोर्ट, यूएसबी-सी पावर एडॉप्टर सपोर्ट, एचडीएमआई और हेडफोन जैक। इनकी मदद से यूजर्स अपनी सभी तकनीकी जरूरतों को एक साथ इंटीग्रेट करने में सक्षम हो पाते हैं। एचपी पवेलियन एक्स360 14-इंच लैपटॉप बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए मैनुअल कैमरा शटर डोर से लैस है। पवेलियन प्लस 14 का वजन सिर्फ 1.39 किलोग्राम है। इसका डिजाइन साफ-सुथरा और आधुनिक है। लैपटॉप की पवेलियन रेंज नेचुरल सिल्वर, रोज गोल्ड, वार्म गोल्ड और स्प्रस ब्लू सहित तीन रंगों में उपलब्ध है।

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर– पर्सनल सिस्टम्स विक्रम बेदी ने कहा, ”भारत में पीसी यूजर बेस बढ़ रहा है। मेट्रो शहरों और छोटे शहरों के युवा काम के लिए, सीखने एवं मनोरंजन के लिए पीसी का उपयोग कर रहे हैं। एचपी में, हम अपने युवा और आधुनिक उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने इकोसिस्टम का लगातार विस्तार और इनोवेशन करते हैं। हमने मल्टी-टच और कई पोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ हाइब्रिड लाइफस्टाइल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए एचपी पवेलियन प्लस 14 लैपटॉप बनाए हैं। इसके अतिरिक्त, हमारे नए एचपी 14 और एचपी 15 को भी किफायती मूल्य पर बेहतर प्रदर्शन के लिए बनाया गया है, ताकि यूजर्स कनेक्टेड, एंगेज्ड और प्रोडक्टिव बनें।

नए एचपी 14 और एचपी 15 की पेशकश

वर्सटैलिटी और अफॉर्डेबिलिटी यानी बहुमुखी प्रतिभा एवं किफायत को ध्यान में रखते हुए एचपी ने अपने नए एचपी 14 और एचपी 15 लैपटॉप भी लॉन्च किए हैं, जो टॉप-नॉच परफॉर्मेंस के लिए बनाए गए हैं। ये लैपटॉप कॉम्पैक्ट हैं और कहीं ले जाने में आसान हैं। कवर चेसिस पर सीमलेस मेटल डिजाइन के साथ तैयार ये लैपटॉप टिकाऊ हैं। इंटेल के नवीनतम प्रोसेसर के साथ इनसे शानदार परफॉर्मेंस एवं मल्टीटास्किंग की सुविधा मिलती है। ऑप्शनल फिंगर-प्रिंट रीडर लॉग-इन करने का तेज और सुरक्षित तरीका प्रदान करता है।

पर्यावरण के अनुकूल कदम उठाने की एचपी की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी नए लॉन्च किए गए डिवाइस – एचपी पवेलियन प्लस, एचपी पवेलियन एक्स360 एचपी 14 और 15 ओशन बाउंड प्लास्टिक और पोस्ट-कंज्यूमर रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनाए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

·         39,999/- की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है एचपी 14

·         57,999/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है एचपी पवेलियन एक्स360

·         81,999/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है एचपी पवेलियन प्लस 14