भारत की अग्रणी डिजिटली एडवांस्ड एनबीएफसी-एमएफआई, आरोहण फाईनेंशल सर्विसेज़ लिमिटेड एक सुसंगठित पर्यावरण, समाज एवं शासन (ईएसजी) मॉडल द्वारा उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करते हुए व्यवसाय की सस्टेनेबल विधियों के लिए प्रतिबद्ध है, जिसने जयपुर में राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों के लिए एक मिनी साईंस सेंटर की स्थापना की है।
यह मिनी साईंस सेंटर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूली पाठ्यक्रम के अनुसार स्टेम लर्निंग द्वारा विकसित किया गया है। यहाँ पर 80 नए वैज्ञानिक ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल हैं। इन वैज्ञानिक मॉडलों को संकलित कर मिनी साईंस सेंटर में इस तरह से स्थापित किया गया है, ताकि साईंस और मैथमैटिक्स में विद्यार्थियों की रुचि का विकास हो सके। यह परियोजना स्कूल की प्राचार्या, श्रीमती निधि कौशिक को आरोहण फाईनेंशल सर्विसेज़ लिमिटेड में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी मैनेजर, श्री रोहित राज द्वारा सौंपी गई।
आरोहण फाईनेंशल सर्विसेज़ लिमिटेड के हेड, एचआर एवं सीएसआर, श्री प्रशांत राय ने कहा, ‘‘आरोहण अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अभियानों द्वारा वंचितों की शिक्षा और कौशल-निर्माण पर केंद्रित है। यह शिक्षा की ओर एक उत्साहवर्धक दृष्टिकोण है, जिसमें प्रायोगिक और सैद्धांतिक अनुभवों का बेहतरीन मिश्रण है, जो विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, और क्षमताओं का विकास करने के लिए उपयुक्त हैं। यह प्रयास हमारे ईएसजी लक्ष्य के अनुरूप है, क्योंकि आरोहण साल 2027 तक 20मिलियन लोगों को सेवाएं देने के लिए तेजी से विस्तार के अपनी 5 वर्षीय उद्देश्य-योजना की शुरुआत कर रहा है।’’
आरोहण 14 माईक्रोफाईनेंस राज्यों में मौजूद है, और दिसंबर 2022 को 5000 करोड़ रु. से ज्यादा के पोर्टफोलियो के साथ लगभग 2.1 मिलियन लोगों को सेवाएं दे रहा है।













Add Comment