इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को याद करते हुए, भारत की पुरस्कार विजेता पत्रकार, बरखा दत्त, अपने एनुअल फ्लैगशिप इवेंट, वी द वीमेन के साथ लौट रही है। भारत में सबसे बड़े इंटरैक्टिव जेंडर फोरम में से एक इस इवेंट का यह 6ठा एडिशन है। अनुभवी पत्रकार बरखा दत्ता इस इवेंट को ग्लैमर, ग्रेविटास और ग्रासरूट्स लेवल पर क्यूरेट करना चाहती हैं। तीन साल के डिजिटल फोरम के बाद, यह एडिशन जयपुर में 4 मार्च को ऑन-ग्राउंड होने के लिए तैयार है।
वी द वुमन, महिलाओं के लिए और उनके द्वारा अपनी तरह का अनूठा उत्सव है, जो सिनेमा, खेल, साहित्य, राजनीति, सैन्य और कानून और अन्य विभिन्न क्षेत्रों के पुरुषों और महिलाओं को एक साथ लाता है। उत्सव, शानदार वार्तालापों और बेजोड़ मौज-मस्ती से भरे इस दिन में कई शानदार वक्ता फोरम से जुड़ेंगे।
फेस्टिवल 2023 में वुमन ऑफ इंपैक्ट के एनुअल एच.ई.आर अवार्ड्स (होप, एम्पॉवर, राइज) के साथ टॉप अचीवर्स को सम्मानित भी किया जाएदा।
इस वर्ष, वी द वीमेन ने 2022 में भारतीय सेना में पहली महिला कॉम्बेट एविएटर बनने वाली मेजर अभिलाषा बराक जैसे उल्लेखनीय महिलाओं को फोरम में लाने जा रही है। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल अनिला खत्री भी होंगी जो यूनिफॉर्म में महिलाओं और फाइनल फ्रंटीयर पर धावा बोलने पर बोलेंगी।
फोरम में फिल्म उद्योग में बदलाव लाने के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री विद्या बालन, रूढ़ियों पर सवाल उठाने के अपने सफर के बारे में बात करेंगी। जाह्नवी कपूर (अभिनेत्री) वी द वुमन के स्टेज से किस तरह उन्होंने अपनी मां, श्रीदेवी की मृत्यु जैसी दुखद घटना के बाद अपना खुद का सिनेमेटिक पाथ बनाने के सफर को साझा करेंगी। नाइट मैनेजर की सफलता से तरोताजा आदित्य रॉय कपूर (अभिनेता) न्यू एज हीरोज और मॉर्डन एज में चेजिंग द आइडिया ऑफ मस्क्युलिनिटी पर बात करेंगे। जिंदादिल मां-बेटी की जोड़ी श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा अपने खुद के बच्चन होने और समानता की पैरोकार बनने की बात करेंगी।
इनके अलावा ग़ज़ल अलघ (मामाअर्थ की को-फाउंडर), वाणी कोला (इंडियन वेंचर कैपिटलिस्ट), राधिका राजे गेवाड़ (बड़ौदा का शाही परिवार) और गौरवी कुमारी (जयपुर की राजकुमारी) भी वक्ताओं में शामिल होंगी। नीलम कृष्णमूर्ति (उपहार ट्रेजडी के पीड़ितों के एसोसिएसन की चेयरपर्सन) और राजश्री देशपांडे, जो प्रशंसित सीरिज, ट्रायल बाय फायर में उनकी भूमिका निभा रही हैं और 14 वर्षीय क्रिकेट सेनसेशन मूमल मेहर, एंटरप्रेन्योरशिप, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट और लॉ को कवर करने वाले पैनल्स में हिस्सा लेंगी। डॉ. नोजर शेरियार मेनोपॉज पर बात करेंगे। साक्षी सिंधवानी और संजना ऋषि सहित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉडी पॉजिटिविटी पर बातचीत का नेतृत्व करेंगे।
इस वर्ष की मनोरंजक बातचीत 04 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे (IST) शुरू होगी। जयपुर में ग्राउंड इवेंट में प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन स्थान सीमित होने के कारण प्री रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भारत और दुनिया भर के दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म मोजो स्टोरी द्वारा आयोजित विशेष लाइव स्ट्रीम पर भी वी द वीमेन को देख सकते हैं।













Add Comment