Business Education Entertainment

निसान फॉर्मूला ई टीम हैदराबाद में पहले ई-प्रिक्स में मुकाबले के लिए पहुंची

निसान फॉर्मूला ई टीम 2022/23 एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड 4 में शनिवार को प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है। सीजन 9 में चार नए स्थानों में से पहला भारत में आयोजित किया जा रहा है।

मोटरस्पोर्ट के 85 वर्षों के इतिहास और एक दशक से अधिक की ईवी विशेषज्ञता के साथ, फॉर्मूला ई में निसान की भागीदारी इलेक्ट्रिफिकेशन और सस्‍टैनेबल मोबिलिटी के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का सही प्रदर्शन है।

सस्‍टैनेबिलिटी निसान के दीर्घकालिक विज़न, महत्वाकांक्षा 2030 (एम्बिशन 2030) के मूल में है और कंपनी विश्व स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अपनाने को बढ़ावा देने के लिए इनोवेटिव और हाई-परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक वाहन प्रदान करने के लिए समर्पित है। फॉर्मूला ई ईवी टैक्‍नोलॉजी के शिखर का प्रतिनिधित्व करता है और निसान रोड-टू-ट्रैक ट्रांसफर को बढ़ावा दे रही है, तथा दुनिया भर में ग्राहकों और स्‍पोर्ट्स के प्रशंसकों को इलेक्ट्रिफिकेशन का आनंद प्रदान कर रही है।

फॉर्मूला ई पहली बार हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है और यह रेस भारतीय बाज़ार में एक परिवर्तन का प्रतीक है, जो इलेक्ट्रिफिकेशन और शून्य-उत्सर्जन वाहनों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। निसान इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के भारत सरकार के दृष्टिकोण को साझा करती है और भारत के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य में विश्वास करती है। महत्‍वाकांक्षा 2030 के माध्यम से, निसान भारत में इलेक्ट्रिफिकेशन को वास्तविकता में बदलने के लिए हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। सीज़न 9 में रेसिंग से प्राप्त ज्ञान और अंतर्दृष्टि इस बाज़ार में इलेक्ट्रिफाइड मोबिलिटी को अधिक सुलभ और टिकाऊ बनाने में अहम होगी और निसान के ट्रैक-टू-रोड ट्रांसफर को अधिक व्यापक रूप से सपोर्ट करेगी।

निसान मोटर्स इंडिया प्रा. लि. के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘‘फॉर्मूला ई में निसान की भागीदारी का उद्देश्‍य ट्रैक को इलेक्ट्रिफाइंग करने और इलेक्ट्रिफिकेशन के उत्साह को सबसे आगे लाना है।’’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘‘सीज़न 9 में हमारा लक्ष्य न केवल प्रतिस्पर्धा करना और उत्कृष्टता प्राप्त करना है, बल्कि दुनिया के सामने इलेक्ट्रिक वाहनों के रोमांच को भी प्रदर्शित करना है। निसान e-4ORCE 04 हमारी अब तक की सबसे कुशल रेसिंग कार है, जो हमारी ईवी पावरट्रेन टैक्‍नोलॉजी की क्षमताओं और इलेक्ट्रिफिकेशन में हमारी विशेषज्ञता को दर्शाती है।’’

निसान फॉर्मूला ई टीम के मैनेजिंग डायरेक्‍टर टोमासो वोल्पे ने कहा, “नया सर्किट पूरी तरह से नया प्रशिक्षण मैदान पेश करता है।” उन्‍होंने आगे कहा, इनमें कई अनजान हैं, इसलिए हम यह जानने के लिए सिम्युलेटर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि जब वे हमारे सामने आएं तो क्या उम्मीद की जाए। यह उन छोटे-छोटे लाभों को खोजने के बारे में है जो रेस के दिन हमारी मदद कर सकते हैं। मेक्सिको और दिरियाह के आधार पर, हम जानते हैं कि हमारे पास एक अच्छी कार है, और यह पता है कि हमें कहां सुधार करने की आवश्यकता है। यह स्पष्ट है कि क्वालीफाइंग मुकाबला बेहद कड़ा है, इसलिए हम दोनों कारों के साथ पॉइंट्स हासिल करने के ज्‍यादा मौके के लिए स्‍ट्रांग लैप टाइम का लक्ष्य रखेंगे।”