इंडेल मनी लिमिटेड के सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड और रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. 18 अगस्त 2026 को इश्यू खुलने के चार घंटे के भीतर ही 250 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन समेत 500 करोड़ रुपये तक का पूरा इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. 250 करोड़ रुपये के बेस इश्यू साइज और 250 करोड़ रुपये तक के ओवरसब्सक्रिप्शन को बनाए रखने के विकल्प वाले इस इश्यू को निर्धारित क्लोजिंग डेट से पहले ही 20 अगस्त 2026 को प्री-क्लोज कर दिया गया. कंपनी को 1,759 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जो बेस इश्यू साइज का 704% है.
1,000 रुपये अंकित मूल्य वाले इन एनसीडी पर 12.25% सालाना तक की इफेक्टिव यील्ड है और इन्हें बीएसई लिमिटेड पर लिस्ट किए जाने का प्रस्ताव है. इन एनसीडी को इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड से ‘IND A-/Stable’ रेटिंग मिली है.
इंडेल मनी के पूर्णकालिक निदेशक उमेश मोहनन ने कहा, ‘‘इश्यू को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया बताती है कि इंडेल मनी और हमारी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में निवेशकों को भरोसा है. महज चार घंटे में पूरे 500 करोड़ रुपये के इश्यू का सब्सक्राइब होना और इसके बाद कुल सब्सक्रिप्शन 1,759 करोड़ रुपये तक पहुंचना खास तौर पर उत्साहजनक है.
जैसे-जैसे हम अपने लेंडिंग फ्रेंचाइजी का विस्तार कर रहे हैं, निवेशकों की यह मजबूत प्रतिक्रिया लोगों और व्यवसायों की बदलती क्रेडिट जरूरतों को, खासकर भारत के ग्रामीण हिस्सों में, पूरा करने के लिए अलग-अलग कैपिटल सोर्सेज तक हमारी पहुंच को मजबूत करती है. इश्यू से प्राप्त रकम इंडेल की कैपिटल पोजीशन को मजबूत करेगी और आगे कर्ज देने की हमारी गतिविधियों, रिफाइनेंसिंग और डेट सर्विसिंग से जुड़ी जरूरतों को सपोर्ट करेगी. साथ ही, यह हमें अपने लॉन्ग टर्म ग्रोथ ऑब्जेक्टिव्स को पूरा करने में सक्षम बनाएगी.’’
इस इश्यू से प्राप्त नेट प्रोसिड्स का इस्तेमाल आगे कर्ज देने, मौजूदा डेट की फाइनेंसिंग या रिफाइनेंसिंग और/या डेट सर्विसिंग के लिए किया जाएगा. इसमें कंपनी की मौजूदा उधारी पर ब्याज का भुगतान और/या ब्याज तथा मूलधन का पुनर्भुगतान या समय से पहले भुगतान शामिल है. इसके अलावा, लागू नियमों के अनुसार सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का इस्तेमाल किया जाएगा.
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इंडेल मनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 4,103.90 करोड़ रुपये रहा. इंडेल मनी ने 605.96 करोड़ रुपये की कुल आय, 631.77 करोड़ रुपये की नेटवर्थ और 123.97 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया. कंपनी ने एसेट क्वालिटी और कैपिटल स्ट्रेंथ पर मजबूत फोकस बनाए रखा. 31 मार्च 2026 तक कंपनी का जीएनपीए 1.65%, एनएनपीए 1.29% और टिअर-I कैपिटल एडिकेसी रेशियो 20.47% था.
30 जून 2026 तक इंडेल मनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 4,376.51 करोड़ रुपये और नेटवर्थ 659.03 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने एसेट क्वालिटी और कैपिटल स्ट्रेंथ पर अपना फोकस बनाए रखा. इस तारीख तक ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (जीएनपीए) 1.54%, नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनएनपीए) 1.24% और टिअर-I कैपिटल एडिकेसी रेशियो 22.47% था.
इंडेल मनी का ब्रांच नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों पुडुचेरी, चंडीगढ़, दिल्ली और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में फैला हुआ है.
इंडेल मनी ‘इंडेल रेमिट’ ब्रांड नाम से अपना फॉरेन एक्सचेंज बिजनेस भी चलाती है. कंपनी के पास आरबीआई का अथॉराइज्ड डीलर कैटेगरी-II (AD-II) लाइसेंस है, जिसके तहत वह ट्रेड और नॉन-ट्रेड से जुड़ी सेवाओं समेत मंजूरी प्राप्त फॉरेन एक्सचेंज ट्रांजैक्शन कर सकती है. इंडेल रेमिट डेडिकेटेड फॉरेक्स ब्रांचेज और बिजनेस एसोसिएट्स के व्यापक नेटवर्क के जरिए काम करता है और करेंसी एक्सचेंज, ट्रैवल मनी कार्ड और आउटवर्ड रेमिटेंस जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है.













Add Comment