Featured Health Care

ईवा वीमेन हॉस्पिटल में ‘DA VINCI XI’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम से महिलाओं को मिलेगी सुविधा

महिलाओं के स्वास्थ्य, विशेषकर स्त्रीरोग एवं स्त्री कैंसर रोग (गायनेकोलॉजी एवं गायनेक ऑन्कोलॉजी) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अहमदाबाद के EVA Women’s Hospital ने विश्व की सबसे उन्नत रोबोटिक-असिस्टेड सर्जिकल तकनीकों में से एक, ‘DA VINCI XI’ सर्जिकल सिस्टम को स्थापित किया है। इस अत्याधुनिक तकनीक के साथ अस्पताल ने महिलाओं को अधिक सुरक्षित, अधिक सटीक और ‘मिनिमली इनवेसिव’ (कम से कम चीरा लगने वाली) सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

यह अत्याधुनिक सर्जिकल सिस्टम सर्जन की क्षमता और सटीकता को और अधिक प्रभावी बनाता है। हाई-डेफिनिशन 3D विजुअलाइजेशन और उन्नत रोबोटिक तकनीक की सहायता से जटिल स्त्री रोग संबंधी सर्जरी अधिक दक्षता और सटीकता के साथ की जा सकती है। विशेष रूप से डीप इंफिल्ट्रेटिंग एंडोमेट्रियोसिस, गायनेकोलॉजिकल कैंसर तथा अन्य जटिल पेल्विक रोगों के उपचार में यह तकनीक अत्यंत उपयोगी साबित होती है।

इस अत्याधुनिक तकनीक का नेतृत्व डॉ. दीपक लिम्बाचिया करेंगे, जो EVA Women’s Hospital के संस्थापक, एम.डी., डी.जी.ओ., लैप्रोस्कोपी एवं रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ तथा एडवांस्ड गायनेकोलॉजिकल एवं गायनेक ऑन्कोलॉजी सर्जन हैं। मिनिमली इनवेसिव गायनेकोलॉजिकल सर्जरी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण उन्हें लैपगुरुके नाम से भी जाना जाता है। प्रत्येक महिला को विश्वस्तरीय और सुरक्षित सर्जिकल उपचार उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ वे वर्षों से जटिल सर्जरी को अधिक सरल, कम पीड़ादायक और मरीज-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. दीपक लिम्बाचिया ने कहा,मिनिमली इनवेसिव तकनीक के माध्यम से नर्व-स्पेयरिंग सर्जरी संभव होने से ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव कम होता है, सर्जरी के बाद दर्द और घाव से जुड़ी जटिलताओं में कमी आती है तथा अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी कम हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप मरीजों की रिकवरी तेजी से होती है और बेहतर क्लीनिकल परिणाम प्राप्त होते हैं।“ विशेष रूप से एंडोमेट्रियल कैंसर से पीड़ित मोटापे (ओबेसिटी) वाले मरीजों जैसे जटिल मामलों में भी यह तकनीक अधिक प्रभावी सिद्ध हो सकती है।

हर महिला को दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक सर्जिकल उपचार सुविधा प्राप्त करने का अधिकार है। हर सर्जरी के पीछे एक बेटी, एक मां, एक पत्नी या अपने जीवन में फिर से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की इच्छुक एक महिला होती है। हमारे अस्पताल में ‘DA VINCI XI’ सर्जिकल सिस्टम लाने का निर्णय इसी सोच पर आधारित है। भारत में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी का विस्तार लगातार हो रहा है और हमें गर्व है कि अब हम भारत की महिलाओं तक इस वैश्विक स्तर की तकनीक को संवेदनशील, मरीज-केंद्रित और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के साथ पहुंचा रहे हैं”, डॉ. दीपक लिम्बाचिया ने कहा I

‘DA VINCI XI’ सर्जिकल सिस्टम की स्थापना EVA Women’s Hospital की क्लीनिकल उत्कृष्टता की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्वस्तरीय तकनीक, अनुभवी सर्जनों की विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित उपचार के समन्वय के माध्यम से अस्पताल भारत में रोबोटिक-असिस्टेड गायनेकोलॉजिकल सर्जरी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

Topics