Business Featured

क्षितिज पॉलीलाइन की रीसाइक्लिंग कारोबार में विस्तार की तैयारी

प्लास्टिक शीट्स, फिल्म्स एवं संबद्ध पॉलिमर उत्पादों के अग्रणी निर्माता क्षितिज पॉलीलाइन लिमिटेड (NSE: KSHTIJPOL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, रणनीतिक विस्तार योजनाओं तथा महत्वपूर्ण अधिग्रहणों की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में सभी प्रमुख वित्तीय मानकों पर प्रभावशाली वृद्धि हासिल की। ऑपरेशन से प्राप्त राजस्व 46.3 प्रतिशत बढ़कर 44.75 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 30.58 करोड़ रुपये था। वहीं कुल आय 32.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.92 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का कर पूर्व लाभ (PBT) 3.97 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में 9.47 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया गया था। इसी प्रकार कर पश्चात लाभ (PAT) 3.55 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी को 9.30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह सुधार ऑपरेशन दक्षता में वृद्धि, उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग, बाजार में मजबूत उपस्थिति तथा वित्तीय अनुशासन का परिणाम है।

कंपनी ने बताया कि ओमकार स्पेशियलिटी केमिकल्स लिमिटेड के अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर लिया गया है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT), मुंबई पीठ द्वारा स्वीकृत समाधान योजना के अनुरूप पूरी की गई है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics