Education Featured

एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कैम्प फ्यूचर आयोजित किया

उच्च शिक्षा में इनोवेशन लाने वाली-एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने ‘कैंप फ्यूचर ’ का आयोजन किया। यह उन छात्रों के लिए एक अनोखी दो-दिवसीय पहल थी, जिन्होंने हाल ही में 12वीं कक्षा पूरी की थी। इस कार्यक्रम ने छात्रों और उनके माता-पिता को कॉलेज शुरू होने से पहले कैंपस जीवन का अनुभव करने, करियर के विभिन्न रास्तों को जानने और यूनिवर्सिटी जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर प्रदान किया।

एक गहन और संवादात्मक अनुभव के रूप में डिज़ाइन किए गए ‘कैम्प फ्यूचर’ का उद्देश्य छात्रों और उनके माता-पिता को सही यूनिवर्सिटी चुनते समय सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद करना था। इस पहल ने इच्छुक छात्रों को एक दिवसीय कैंपस अनुभव के माध्यम से एनयू में जीवन की एक झलक दिखाई; इसमें यूनिवर्सिटी के नेतृत्व दल, उनके चुने हुए विषयों के संकाय सदस्यों और वरिष्ठ छात्रों के साथ बातचीत शामिल थी। प्रतिभागियों को हॉस्टल में रहने, यूनिवर्सिटी की मेस में भोजन का आनंद लेने, एनयू की अद्वितीय जियो-थर्मल कूलिंग प्रणाली के बारे में जानने, हरे-भरे कैंपस में घूमने और प्रतिष्ठित ‘सूर्यास्त’ के अनुभव को देखने का अवसर भी मिला।

इस वर्ष ‘कैम्प फ्यूचर’ का पहला संस्करण 25 और 26 अप्रैल 2026 को एनयू कैंपस में आयोजित किया गया था। नीमराना कैंपस में आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों और उनके माता-पिता ने भाग लिया। इसका अगला संस्करण मई 2026 के दूसरे सप्ताह में निर्धारित है। जिन छात्रों ने ‘कैम्प फ्यूचर’ में भाग लिया था, उन्हें एनयू में विभिन्न विषयों में पहले ही प्रवेश मिल चुका है।

इस अनोखी पहल पर बोलते हुए, एनयू के अध्यक्ष प्रो. प्रकाश गोपालन ने कहा, “सही कॉलेज और शैक्षणिक कार्यक्रम का चयन करना एक छात्र के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक है, क्योंकि यह उनके भविष्य के करियर पाथ को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। छात्रों और उनके परिवारों को इस चुनाव को अधिक आत्मविश्वास के साथ करने में मदद करने के लिए, हमें ‘कैम्प फ्यूचर’ प्रस्तुत करते हुए गर्व हो रहा है—यह एक गहन दो-दिवसीय अनुभव है जिसे विशेष रूप से एनयू के इच्छुक छात्रों और उनके माता-पिता के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उन्हें कैंपस घूमने, एनयू में जीवन का अनुभव करने और अपने आगे की यात्रा की कल्पना करने का अवसर प्रदान करता है।” एनयू नए ज़माने के प्रोग्राम जैसे बी टेक. आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस. बी टेक साइबर सिक्योरिटी, बी टेक रोबोटिक और आटोमेशन, बी टेक बीआईओ टेक्नोकोलोजी ऑफर करता है। इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि छात्रों को भविष्य की दुनिया में काम करने के लिए ज़रूरी स्किल्स मिल सकें। 12वीं क्लास के बाद छात्र कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक , इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक , 3 साल का बीबीए, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस में बीबीए, बिज़नेस एनालिटिक्स में बीबीए और 5 साल का इंटीग्रेटेड मास्टर्स इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (iMBA) प्रोग्राम भी चुन सकते हैं।

छात्रों को रोज़गार परक करने पर ज़ोर देते हुए, एनयू ने सभी प्रोग्राम के कोर्सवर्क में इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल काम को एक ज़रूरी हिस्सा बना दिया है। यह इंडस्ट्री से जुड़े क्लासरूम प्रोजेक्ट, गर्मियों की इंटर्नशिप और अपने खास छह महीने के कोर्स – इंडस्ट्री प्रैक्टिस के रूप में किया जाता है। असल में, एनयू  के बीटेक प्रोग्राम में प्रैक्टिकल सीखने के मौकों को 35% वेटेज दिया जाता है। एनयू का सेंटर फ़ॉर इंडस्ट्रियल कॉलबोरशन (सीआईसी) जानी-मानी कंपनियों को यूनिवर्सिटी की गर्मियों की इंटर्नशिप और इंडस्ट्री प्रैक्टिस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए बुलाता है, और यह पक्का करता है कि छात्रों को उनके चुने हुए करियर के रास्ते के लिए सही मौका मिले।