Business Finance

बजाज फिनसर्व एएमसी की एक हालिया स्टडी के अनुसार, राजस्थान का म्यूचुअल फंड बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है

बजाज फिनसर्व एएमसी की एक हालिया स्टडी के अनुसार, राजस्थान का म्यूचुअल फंड बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है और निवेशकों की पसंद में भी बदलाव नजर आ रहा है। राजस्थान के म्यूचुअल फंड बाजार का औसत प्रबंधित संपत्ति नवंबर 2024 में 1,01,416 करोड़ से बढ़कर नवंबर 2025 में 1,24,117 करोड़ हो गया यानी 22.38 प्रतिशत  की दमदार वृद्धि दर्ज की गई है।  विशेष रूप से लिक्विड म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात करें तो इनका औसत प्रबंधित संपत्ति नवंबर 2024 में 4,307 करोड़ से बढ़कर नवंबर 2025 में 5,672 करोड़ हो गया, जो साल-दर-साल 31.7प्रतिशत  की मजबूत वृद्धि दर्शाता है, जो कि कुल म्यूचुअल फंड ग्रोथ से कहीं अधिक है। यह लगातार बढ़ोतरी यह संकेत देती है कि निवेशकों के बीच पारंपरिक बचत खातों की तुलना में बेहतर रिटर्न देने वाले, कम जोखिम और अधिक लिक्विड निवेश विकल्पों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

इस ट्रेंड पर गणेश मोहन , मैनेजिंग डायरेक्टर, बजाज फिनसर्व एएमसीने बताया कि, “कई भारतीय परिवार अब भी अपनी बचत बैंक एफडी और सेविंग अकाउंट्स में रखते हैं। लेकिन जब महंगाई और टैक्स का असर जोड़ा जाए, तो इन विकल्पों से मिलने वाला असली रिटर्न बहुत सीमित रह जाता है। लिक्विड और ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स एक समझदारी भरा विकल्प पेश करते हैं, जिनमें जोखिम का स्तर लगभग समान होता है, लेकिन लिक्विडिटी बेहतर होती है और रिटर्न की संभावना भी अधिक रहती है। राजस्थान के निवेशकों के लिए ये फंड्स अब अतिरिक्त राशि को पार्क करने का एक असरदार ज़रिया बनते जा रहे हैं। सेविंग्स+ जैसी डिजिटल सुविधा अब यह संभव बनाती है कि निवेशक सीधे अपने बैंक अकाउंट से म्यूचुअल फंड स्कीम्स में आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकें और जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी भी कर सकें, अधिकतम 50,000 या निवेश राशि का 90प्रतिशत, जो भी कम हो। बजाज फिनसर्व एएमसी में, हम निवेशकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों के लिए अधिक स्मार्ट, अधिक सुविधाजनक समाधान के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बदलाव को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में से एक है लिक्विड म्यूचुअल फंड्स और सेविंग अकाउंट्स के बीच स्पष्ट रिटर्न का अंतर। जहां अधिकांश बैंक सेविंग अकाउंट्स आमतौर पर 2.5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक का रिटर्न देते हैं वहीं लिक्विड फंड्स लगभग 6प्रतिशत से 7प्रतिशत का रिटर्न दे रहे हैं, जिससे निवेशकों को लगभग दोगुना रिटर्न कमाने की संभावना मिलती है। पारंपरिक निवेश विकल्पों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट (की तुलना में, लिक्विड फंड्स में लॉक-इन पीरियड नहीं होता और ये आसान निकासी के साथ टैक्स के बाद भी बेहतर रिटर्न प्रदान करते हैं।