Business Featured Sports

माय11सर्किल का नया कैंपेन ‘सर्किल में आजा’

टाटा आईपीएल 2025 के लिए बढ़ते उत्साह के बीच गेम्स 24×7 का प्रमुख फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म माय11सर्किल अपने नए कैंपेन ‘सर्किल में आजा’ के साथ उत्साह को बढ़ाने को तैयार है। इस कैंपेन के साथमाय11सर्किल एक इमर्सिव एक्सपीरियंसव ब्रांड एंबेसडर्स की आकर्षक लाइन अप के साथ यूजर्स के एंगेजमेंट को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है और यूजर्स को आईपीएल के एक्शन के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहा है।

इस कैंपेन की लॉन्चिंग को लेकरगेम्स24×7 के सीओओश्री सरोज पाणिग्रही ने कहा, “हम जो कुछ भी करते हैं वह हमारे यूजर्स और खेल के प्रति उनके प्यार के इर्द-गिर्द केंद्रित होता है। हम अपने प्लेटफॉर्म को खिलाड़ियों के लिए अधिक मनोरंजक एवं रिवार्डिंग बनाने के लिए निरंतर इनोवेशन करते रहते हैं।

टाटा आईपीएल सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है – यह एक भावना है जो लाखों लोगों को एकजुट करती है। हमारे नवीनतम कैंपेन के साथहम उस जुनून को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। एक नए, डायनामिक तरीके से पुरानी यादों और प्रशंसकों के पसंदीदा पलों को साथ लाकर हम एक ऐसा अनुभव बना रहे हैं जो यूजर्स को एक शानदार फैंटेसी क्रिकेट यूनिवर्स में ले जाता है। हम 360-डिग्री मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर काम करते हैं, जिसमें टीवी, डिजिटल और उसके साथ-साथ मैदान पर और उसके बाहर भी रणनीतिक साझेदारियां शामिल हैं। इस स्ट्रेटजी को पूरे आईपीएल सीजन में यूजर एंगेजमेंट को बढ़ाने और इस यूनिवर्स को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।”

360 डिग्री मार्केटिंग कैंपेन के रूप में ‘सर्कल में आजा’ को टेलीविजन, ओटीटी और सोशल मीडिया चैनल्स पर लॉन्च किया जाएगा। इसे सौरभ शुक्ला, रणविजय सिंह, अभिषेक बनर्जी, दुर्गेश कुमार जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि इसकी पहुंच और जुड़ाव को अधिकतम किया जा सके।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics