Business Featured

एयरटेल ने ग्राहक दिवस पर लिया फीडबैक

अपने वार्षिक “ग्राहक दिवस”  समारोह के दौरान एयरटेल टीम ने बुधवार को फील्ड में गुजारा एवं ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। अपने वार्षिक “ग्राहक दिवस” समारोह के भाग के रूप में, एयरटेल राजस्थान की 4,100 से ज्यादा मजबूत कार्यबल ने बुधवार को पूरा दिन फील्ड में बिताया, ग्राहकों, खुदरा विक्रेताओं, और अन्य हितधारकों से सीधा फीडबैक प्राप्त किया। हर वर्ष इस तिथि पर, सभी एयरटेल कर्मचारी अपने कार्यालयों से बाहर निकलते हैं और देशभर में ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ते हैं, जिसका उद्देश्य सेवा उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत   करना है।