Entertainment • Featured

डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर 11 अक्‍टूबर से अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘सरफिरा’

डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर 11 अक्‍टूबर, 2024 से अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘सरफिरा’  का प्रसारण किया जाएगा।सरफिरा का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्‍म्‍स, एबंडंशिया एंटरटेनमेंट और 2डी एंटरटेनमेंट ने तथा निर्देशन सुधा कोनगरा ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल और राधिका मदान भी हैं।

इस दमदार कहानी में जोश से भरे अक्षय कुमार, आइकॉनिक परेश रावल और खूबसूरत राधिका मदान की मुख्‍य भूमिकाएं हैं। तो उड़ने की तैयारी कर लीजिये, क्‍योंकि ‘सरफिरा’ की प्रेरक कहानी 11 अक्‍टूबर, 2024  को सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है।

फिल्‍म के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘’सरफिरा’ एक ‘सरफिरे इंसान पर आधारित फिल्‍म है, जिसने बड़ा सपना देखने की हिम्‍मत की है। और उसे पूरा करने के लिये वह कड़ी मेहनत भी कर रहा है। मेरा पक्‍का मानना है कि अगर आपका सपना आपकी महत्‍वाकांक्षा बन जाये, तो उसे सच होने से कोई नहीं रोक सकता और वीर के सपने का मैं इसीलिये सम्‍मान करता हूँ। वह जुनून से होने वाला एक काम बन गया, जो आम लोगों के लिये बदलाव लेकर आया। मुझे ऐसी कहानियों का हिस्‍सा बनना पसंद है, जो प्रेरित करती हैं और बड़ी तस्‍वीर पेश करती हैं। ‘सरफिरा’ ऐसी ही एक कहानी है, जिसकी पटकथा में मुझे अपनी मान्‍यताएं दिखीं। ‘सरफिरा’ 11 अक्‍टूबर, 2024 को डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है। मैं उस सपने की ताकत को देखने के इंतजार में हूँ, जो दुनिया को प्रेरित करता है!’’

Topics