Business • Featured

पीरामल एंटरप्राइजेज का एनसीडी ट्रेंच इशू 9.35% की कूपन दर पर खुला

पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एनसीडी ट्रेंच I इशू 19 अक्टूबर, 2023 को सालाना 9.35 प्रतिशत की कूपन दर पर खुला ।  थोक और खुदरा ऋण प्रदान करने में शामिल, एक गैर-जमा स्वीकार करने वाली, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पंजीकृत प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण एन बी एफ सी, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 1,000 रुपये प्रत्येक के फेस मूल्य के सुरक्षित, रेटेड, सूचीबद्ध, रिडीमेबल, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर्स के पब्लिक इशू के लिए शेल्फ प्रॉस्पेक्टस 16 अक्टूबर, 2023 (ट्रेंचIप्रॉस्पेक्टस के साथ शेल्फ प्रॉस्पेक्टस को प्रॉस्पेक्टस के रूप में संदर्भित किया गया है) के साथ पढ़े जाने के लिए ट्रेंच I प्रॉस्पेक्टस 16 अक्टूबर, 2023 दायर किया है। बेस इशू आकार रु. 800 करोड़ तक के ग्रीन शू विकल्प के साथ 200 करोड़ रुपये है, जो कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये  (ट्रेंचIइशू) तक होगा, जो 3,000 करोड़ रुपये  (इशू) की शेल्फ सीमा के भीतर है।

ट्रेंच I इशू गुरुवार, 19 अक्टूबर, 2023 को खुला और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों) के इशू और सूचीकरण विनियम 2021, यथासंशोधित (“सेबी एनसीएस विनियम“) के अनुपालन में जल्दी बंद होने या विस्तार के विकल्प के साथ गुरुवार, 2 नवंबर, 2023 को बंद होगा। एनसीडीस् को बीएसई और एन एस ई  पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है, जहां बीएसई इस इशू के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। एनसीडीस्  को (आईसीआरए लिमिटेड और केयर एए द्वारा [आईसीआरए] एए स्थिर; केयर रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा स्थिर का दर्जा दिया गया है।

न्यूनतम आवेदन आकार  10,000 रुपये (यानी 10 एनसीडीस् ) और उसके बाद 1,000 रुपये  (यानी 1 एनसीडी) के गुणकों में है। इस इशू में एनसीडी के लिए 2 वर्षों, 3 वर्षों, 5 वर्षों और 10 वर्षों की परिपक्वता / अवधि के विकल्प हैं, जिसमें क्रमशः श्रृंखला I, II, III, और IV में वार्षिक कूपन भुगतान की पेशकश की जाती है। विभिन्न श्रेणियों में एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी लाभ 9.00 प्रतिशत से 9.34 प्रतिशत प्रति वर्ष तक है।

ट्रेंच I इशू की शुद्ध आय में से, कम से कम 75 प्रतिशत का उपयोग आगे के ऋण देने, वित्तपोषण और कंपनी के मौजूदा उधारों के ब्याज और मूलधन के पुनर्भुगतान / पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा और अधिकतम 25 प्रतिशत तक का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ए.के. कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड (पहले एडलवाइस सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), और ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इशू के प्रमुख प्रबंधक (“लीड मैनेजर्स“) हैं। आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड इशू की डिबेंचर ट्रस्टी है और लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इशू की रजिस्ट्रार है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics