Business Featured

एवोकैडो कलनरी मास्टरक्लास सिखायेगी रेसिपीज बनाना

शेफ संजीव कपूर ने अपनी एवोकैडो कलनरी मास्टरक्लास से स्वादिष्ट रेसिपीज सीखने की पेशकश की है। इसके साथ संजीव कपूर की खास मास्टरक्लास एवोकैडो की “ पाठशाला के साथ’’ एवोकैडो के जादूई गुणों के बारें में जानकारी प्राप्त कर सकेगे। एवोकैडो से बनी ये रेसिपी परफेक्ट भी है और इन्हें बनाना भी आसान है। ‘एवोकैडो की पाठशाला’, भारत में वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ग्राहकों को जागरूक करने के लिए लॉन्च किया गया एक  कैम्पेन है।

साल 2016 में स्थापित द वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन एक गैर-लाभकारी संस्थान है। जिसके सदस्य पूरी दुनिया से एवोकैडो उत्पादक, निर्यातक और आयातक हैं- इसमें ईयू और यूके के देशों के चार उत्पादक आपूर्तिकर्ता देश भी हैं। द वर्ल्ड एवोकैडो ऑर्गेनाइजेशन, एवोकैडो के पोषक तत्वों और सेहत को होने वाले फायदों के आधार पर इसके सेवन को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही यह ऑर्गेनाइजेशन लोगों के साथ एवोकैडो के उत्पादन, आपूर्ति और स्थायित्व को लेकर जानकारी तथा विचार साझा करता है।