Entertainment • Featured

डिज्‍़नी+ हॉटस्टार पर ‘आर्या’ के सीजन 3 की घोषणा

रास्ता छोड़ दीजिये, क्योंकि ‘आर्या सीजन 3’ में आर्या सरीन (सुष्मिता सेन) अपने पंजों को धार दे रही है और शहर की नई डॉन के सिंहासन पर बैठने के लिये तैयार है। पहले सीजन के लिये इंटरनेशनल एमी अवार्ड के लिये नॉमिनेट होने और दो सफल सीजन के बाद इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि प्रशंसकों का चहेता यह फ्रैंचाइज़ी अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। नये सीजन में नई चुनौतियाँ, नये दुश्मन और नई महत्वाकांक्षा होगी। दूरदर्शी रचनाकार राम माधवानी द्वारा रचित एवं सह-निर्देशित और अमिता माधवानी, राम माधवानी, राम माधवानी फिल्म्स तथा एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा सह-निर्मित ‘आर्या सीजन 3’ में दबंगई की शुरूआत होने जा रही है, 3 नवंबर को सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्टार पर।

इस बारे में सुष्मिता सेन ने कहा, ‘आर्या सरीन अब मेरी जिन्दगी का बेहद अटूट हिस्सा बन चुकी है। अलग-अलग सीजनों में उसके जो अनुभव रहे हैं, उन्होंने मेरे दिल को छुआ है। ‘आर्या सीजन 3’ के लिये फिर से उसकी भूमिका में आना मेरे लिये सम्मान की बात है। यह सीजन आर्या की शानदार ताकत दिखाता है, जब वह अपने दुश्मनों को धूल चटाती है और अपना साम्राज्य बनाना शुरू करती है। इसके साथ ही अपने प्यारे लोगों के लिये उसे धमकियाँ भी मिलती हैं। आर्या की कहानी ऐसी एक महिला का प्रमाण देती है, जो अपनी उलझनों को धता बताती है और अपने प्यारे लोगों की सुरक्षा के लिये किसी भी हद तक चली जाएगी। ‘आर्या सीजन 3’ डिज्‍़नी+ हॉटस्टार का एक शो ही नहीं है, बल्कि भावुक कर देने वाला एक सफर है, जो मुझे प्यार और गर्व से भर देता है।’

डिज्‍़नी+ हॉटस्टार एण्ड एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्‍़नी स्टार में कंटेन्ट के हेड गौरव बैनर्जी ने कहा, ‘आर्या सीजन 3’ की घोषणा करके हम काफी खुश हैं, जोकि डिज्‍़नी+ हॉटस्टार के कंटेन्ट में एक बेहतरीन फ्रैंचाइज़ी है। यह सीरीज पहले सीजन से ही एक विजेता रही है और हमें उस बेइंतहा प्यार और प्रशंसा की उम्मीद नहीं थी, जो इसे भारत, बल्कि पूरी दुनिया में मिली। राम माधवानी और सुष्मिता सेन के साथ गठजोड़ बढि़या रहा, जिन्होंने इतनी दमदार सीरीज बनाई है। हमें विश्वास है कि सीजन 3 अपने टाइटल की विरासत को कहीं ज्यादा ऊँचा करेगा और हम अपने दर्शकों के साथ इसे साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

आर्या (सीजन 1, 2 और 3) के रचनाकार, सह-निर्माता एवं सह-निर्देशक राम माधवानी ने कहा, ‘पिछले दो सीजनों में दर्शकों से इतना प्यार मिलने के बाद, हम आपके लिये आर्या के एक नये युग की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें वह कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सीजन 3 में सबसे बड़ा डॉन बनने के लिये आर्या का सफर देखकर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे। आर्या आपको चौंका देगी। उसके सफर का भावनात्मक पहलू जबर्दस्त है। अपनी ताकत को वह खुद संभालेगी। क्या यह उसका आखिरी मौका है? आपको जल्दी ही पता चल जाएगा। इस कहानी को बयां करने के लिये डिज्‍़नी+ हॉटस्टार और सुष्मिता सेन के साथ मिलकर काम करना बेहतरीन रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक और प्रशंसक भी इस सीजन को उतना ही प्यार देंगे।’

एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ ऋषि नेगी ने कहा, ‘एंडेमोल शाइन इंडिया को राम माधवानी फिल्म्स और डिज्‍़नी+ हॉटस्टार के साथ दुनियाभर के दर्शकों के लिये ‘आर्या’ के दिलचस्प, प्रासंगिक और झकझोर कर रख देने वाले सीजन 3 की पेशकश करने पर गर्व है। यह सीजन अपने फ्रैंचाइज़ और आर्या की कहानी को आगे बढ़ाएगा। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस बेहद रोमांचक सीजन का मजा लेंगे।’ 

~‘आर्या सीजन 3’ के साथ एक नये रोमांचक सफर की शुरूआत के लिये तैयार हो जाइये, यह 3 नवंबर को सिर्फ डिज्‍़नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा!~

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics