Business Featured

वैस्टर्न डिजिटल ने की डब्लूडी ब्लू एसएन580 NVMe सॉलिड स्टेट ड्राइव जारी

अपने पुरस्कार विजेता एसएसडी पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए वैस्टर्न डिजिटल ने अब डब्लूडी ब्लू  एसएन580 NVMe सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) को जारी किया है। यह नई NVMe PCIe Gen 4.0 इंटरनल फ्लैश ड्राइव को खास तौर पर उत्साही रचनात्मक समुदाय एवं पेशेवरों के लिए निर्मित किया गया है, वर्तमान पीसी को अपग्रेड करने या कस्टम बिल्ड को बेहतर बनाने में यह ड्राइव काम आती है।

4150 एमबी/एस की रीड स्पीड यह ड्राइव 2टीबी तक की स्टोरेज में उपलब्ध है, और रु. 4599 (1टीबी) से कीमतें शुरु

भारत में वैस्टर्न डिजिटल के सीनियर डायरेक्टर-सेल्स खालिद वानी ने कहा, ’’भारत में जिस तरह से इमर्सिव डिजिटल कॉन्टेंट की मांग बढ़ रही है उसी तरह से हाई-परफॉरमेंस टूल्स की जरूरत में भी इजाफा हो रहा है। बिजली सी तेज NVMe PCIe Gen 4.0 टेक्नोलॉजी के संग डब्लूडी ब्लू  एसएन580 NVMe SSD ने लंबे लोडिंग टाइम को अब अतीत की चीज बना दिया है। इसका पतला एम.2 आकार 2टीबी तक के कॉटेंट को सहेज लेता है और इसकी 5 वर्षों की वारंटी मन की शांति सुनिश्चित करती है। चाहे आप एक पेशेवर कॉटेंट क्रिएटर हैं या बनने की आकांक्षा रखते हैं, यह एसएसडी आपके लिए एकदम उपयुक्त है।“

भारत, मध्य-पूर्व व टीआईए में वैस्टर्न डिजिटल के सीनियर डायरेक्टर जगन्नाथन चेल्लिया ने कहा, ’’आज कॉटेंट क्रिएटर रिसोर्स-इंटेंसिव ऐप्लीकेशंस और बड़ी मल्टीमीडिया फाइलों (जैसे 4के वीडियो) के साथ काम करते हैं और उन्हें अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि लैंग्थी लोडिंग टाइम। वैस्टर्न डिजिटल ने अपनी नवीनतम पेशकश डब्लूडी ब्लू  एसएन580 NVMe SSD के साथ ऐसी चिंताओं का समाधान प्रस्तुत किया है। इसे इसलिए डिजाइन किया गया है कि उत्पादकता बढ़े और रचनाशील पेशवेर फाइल ट्रांस्फर में ज़ाया होने वाले समय या धीमी प्रोग्राम लोडिंग की असुविधा के बिना ज्यादा रचनाएं करने पर वक्त और ध्यान लगा सकें।’’