Business Featured

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड का लाभ बढ़ा

भारत के लीडिंग टेक बेस्ड फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड (बीएसई: 540725, एनएसई: SHAREINDIA) ने 25 जुलाई, 2023 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले पहली तिमाही के अनऑडिटेट वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी है। कंपनी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए 2 रुपए प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड की घोषणा को भी मंजूरी दी।

कंसोलिडेटेड आधार पर ऑपरेशन से आय वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 23080 लाख रुपए से 20.15 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 27730.82 लाख रुपए हो चुकी है, जो मुख्य रूप से शेयर ब्रोकिंग बिजनेस / ट्रेडिंग एक्टिविटी में बढ़ोतरी और यूट्रेड एल्गो व एमटीएफ जैसे प्रोडक्ट्स की पेशकश कर ग्राहक बनाए रखने के बेहतर फोकस से प्रेरित है।

एबिटा वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 9087.51 लाख रुपए से 38.61 प्रतिशत बढ़कर 2024 की पहली तिमाही में 12596.44 लाख रुपए हो गया है। एबिटा (मार्जिन 2023 की पहली तिमाही की तुलना में 38.96 प्रतिशत से 624 बीपीएस बढ़कर 2024 की पहली तिमाही में 45.20 प्रतिशत चुका है।

पीएटी 2023 की पहली तिमाही के 5917.71 लाख रुपए से 39.03 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 8227.51 लाख रुपए हो गया है। पीएटी मार्जिन वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 25.37 प्रतिशत से 415 बीपीएस बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 29.52 प्रतिशत हो गया है।

2024 वित्त वर्ष की पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, प्रबंधन ने कहा कि, ‘हम वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड के शानदार वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। परिचालन से प्राप्त होने वाला हमारा कुल राजस्व 2023 की पहली तिमाही के 23080 लाख रुपए से 20.15 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि के साथ 27730.82 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। यह काबिले तारीफ वृद्धि मुख्य रूप से हमारे शेयर ब्रोकिंग बिजनेस के विस्तार और बढ़ी हुई ट्रेडिंग एक्टिविटी के साथ-साथ विभिन्ना सेवाओं की पेशकश कर ग्राहक बनाए रखने में सुधार के लिए हमारे अटूट समर्पण से प्रेरित थी।

विशेष तौर पर, हमारे एबिटा में 38.61प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि देखी गई, जो वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 9087.51 लाख रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 12596.44 लाख रुपए हो गया है। लाभ में यह महत्वपूर्ण वृद्धि हमारे एबिटा मार्जिन में भी दिखाई दी, जो कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के 38.96प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 45.20प्रतिशत हो गई, जो हमारी परिचालन रणनीतियों के प्रभाव को दर्शाता है। इसके अलावा, हमारे पीएटी में 39.03प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 2023 के पहले तिमाही के 5917.71 लाख रुपए से बढ़कर 2024 की पहली तिमाही में 8227.51 लाख रुपए हो गया। यह बढ़ोतरी वित्तीय सफलता हासिल करने के लिए हमारी टीम के अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अपने सम्मानित शेयरधारकों को मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बोर्ड ने वित्त वर्ष 23-24 के लिए 2 रुपए प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। जो हमारे मजबूत वित्तीय स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।

इसके साथ ही हम रिटेल एल्गो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म “यूट्रेड एल्गोस” पर अपना रणनीतिक फोकस साझा करने के लिए उत्साहित हैं। यह अत्याधुनिक एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स को योजना बनाने, रणनीति बनाने और ऑटोमेट ट्रेड करने का अधिकार देता है, जबकि उनके पास पूर्व-निर्मित एल्गोज की सदस्यता लेने का विकल्प भी है। हमारा मानना है कि एल्गोरिदम को सभी के लिए आसान और अधिक सुलभ बनाकर, हम नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं और वित्तीय उद्योग के परिदृश्य को बदल सकते हैं। शेयर इंडिया में हम हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले फिनटेक समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और हमारे ग्राहकों के लिए मूल्य बढ़ाने वाली तकनीक विकसित करने के प्रति हमारा अटूट समर्पण है।

हम अपने स्टेक होल्डर्स के अटूट समर्थन और विश्वास के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, हमें भरोसा है कि हमारी रणनीतिक पहल और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन हमारे सभी पार्टनर्स और स्टेक होल्डर्स के लिए स्थायी मूल्य बनाना जारी रखेंगे।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics