Business Featured

कैप्टन पाइप्स का शुद्ध लाभ उछलकर 99.79 लाख रुपये हुआ

पीवीसी पाइप्स इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनियों में से एक, कैप्टन पाइप्स लिमिटेड (बीएसई: 538817) ने 07 अगस्त, 2023 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के अन-ऑडिटेड फायनेंशियल रिजल्ट को मंजूरी दे दी है। 

वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए कैप्टन पाइप्स लिमिटेड ने शानदार वित्त परिणामों की घोषणा करते हुऐ 99.79 लाख  रुपये काशुद्ध लाभ अर्जित किया है जो कि  वित्त वर्ष 2023की पहली तिमाही के 4.80 लाख रुपये के मुकाबले में 1978.95 प्रतिशत ज्यादा है।

ऑपरेशनल रेवेन्यू 30.47 प्रतिशत गिर गया, जो चालू वर्ष में पीवीसी की कीमत में गिरावट के कारण मात्रा में वृद्धि के बावजूद वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 2750.05 लाख रुपये की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 1911.88 लाख रुपये हुआ। 

एबिटा 302.55 प्रतिशत बढ़ गया, जो वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 44.93 लाख रुपये से वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 180.87 लाख रुपये हुआ। इबीआईटीडीए मार्जिन वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 1.63 प्रतिशत से वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 9.46 प्रतिशत, बढ़कर 783 बीपीएस हो गया।

पीबीटी 2100 प्रतिशत बढ़ा, जो वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही में 6.12 लाख रुपये से वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही में 134.67 लाख रुपये हुआ।

पहली तिमाही के शानदार प्रदर्शन पर प्रबंधन  ने  कहा,  वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मैनेजमेंट ने कहा, “हमें वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान वॉल्यूम ग्रोथ और लाभप्रदता के मामले में कंपनी के मज़बूत प्रदर्शन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे कुल सेल्स वॉल्यूम में सालाना 14% की वृद्धि हुई। हालाँकि, पीवीसी रेजिन की कीमत में काफी गिरावट आई है, जिससे सेल्स रियलाइजेशन वैल्यू (बिक्री वसूली मूल्य) पर असर पड़ा है। इस प्रभाव के कारण मज़बूत वॉल्यूम ग्रोथ के बावजूद टॉपलाइन में गिरावट आई है। 

तिमाही के दौरान, हमारा एबिटा मार्जिन 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 1.63 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 9.46 प्रतिशत हो गया। हाल ही में निचले स्तरों पर पीवीसी रेजिन की कीमतों के स्थिरीकरण और मज़बूत वॉल्यूम ग्रोथ के योगदान से एबिटा के मार्जिन में सुधार हुआ। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए, हमें उम्मीद है कि हाल के कपैसिटी एडिशन और चैनल नेटवर्क के विस्तार से इस वर्ष भी वॉल्यूम ग्रोथ जारी रहेगी।

हम हाई मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री में वृद्धि और बिक्री प्राप्तियों में सुधार के लिए मार्केटिंग एक्टिविटीज़ (विपणन गतिविधियों) पर खर्च करके विभिन्न इनिशिएटिव द्वारा मार्जिन को लगातार डबल डिजिट लेवल तक सुधारने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं में टीवी पर विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपने मार्केटिंग प्रयासों को और बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

हमें विश्वास है कि ये असाधारण  फाइनेंशियल रिजल्टस हमारी कंपनी के विकास को और बढ़ाते हुए इंडस्ट्री  में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में हमारी स्थिति को प्रेरित करेंगे। हम अपने समर्पित कर्मचारियों, वफादार ग्राहकों और सहायक हितधारकों के प्रति उनके अटूट विश्वास और हमारी सफलता में योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। भविष्य देखते हुए, हम अपने वादों को पूरा करने, नवाचार को बढ़ावा देने और अपने शेयरहोल्डर्स तथा जिस समुदाय की हम सेवा करते हैं, उसके लिए लॉन्ग टर्म  वैल्यू बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं”। 

Topics