2.5 million cars: Renault Nissan Automotive India crosses momentous manufacturing milestone
Automobile Featured

रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया के प्लांट में 25 लाख कारों का निर्माण

 रेनॉ निसान ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL)ने चेन्‍नई स्थित अपने अत्‍याधुनिक मैन्‍यूफैक्‍चरिंग प्‍लांट में 2.5 मिलियन कारों का निर्माण कार्य पूरा करने की घोषणा की है। पिछले 13 वर्षों की अवधि में, इस अलायंस प्‍लांट ने मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए, हर साल औसतन 1.93 लाख (192,000) रेनॉ एवं निसान कारों का निर्माण किया, यानि हर तीन मिनट में औसतन एक कार का निर्माण किया गया। इस प्‍लांट में परिचालन शुरू होने के बाद से, कुल-मिलाकर, रेनॉ और निसान के 20 मॉडलों का निर्माण किया गया है।

चेन्नई के ओरंगदममें 600 एकड़ में फैले अलायंस प्लांट ने न केवल भारतीय बाज़ार के लिए कारों का विनिर्माण किया है, बल्कि चेन्नई को ऑटोमोटिव निर्यात के लिए एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।रेनॉ निसान ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL)ने चेन्‍नई के कामराजार पोर्ट लिमिटेड (पूर्व नाम एन्‍नोर पोर्ट लिमिटेड) से 108 से ज्‍यादा देशों को 1.15 मिलियन से अधिक कारों का निर्यात किया है, जिनमें मध्‍य पूर्व के देशों, यूरोप, लैटिन अमेरिका, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, सार्क देशों और उप-सहारा अफ्रीका शामिल हैं।

रेनॉ निसान ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL)के मैनेजिंग डायरेक्‍टर कीर्ति प्रकाश ने कहा, ‘‘2.5 मिलियन कारों के विनिर्माण का कीर्तिमान RNAIPL की विनिर्माण उत्कृष्टता और भारत तथा विदेशी बाज़ारों में ग्राहकों के लिए हमारे द्वारा बनाए गए बेहतरीन उत्पादों का प्रमाण है।हम अपने कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जिनकी कड़ी मेहनत और समर्थन ने हमें इस उल्लेखनीय पड़ाव तक पहुंचने में मदद की है।भविष्य की ओर बढ़ते हुएअलायंस निवेश योजना के तहत घोषणा के अनुसार, RNAIPL छह नए मॉडल बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें रेनॉ और निसान के लिए तीन-तीन मॉडल शामिल हैं।हमें विश्वास है कि भारत में डिजाइनकी गई और विनिर्मित ये कारें हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और उनकी उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगी।’’

इस कीर्तिमान पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुएनिसान इंडिया के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘‘हमारा 2.5 मिलियन विनिर्माण का कीर्तिमान विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता और भारत में विनिर्माण की दमदार क्षमता को दर्शाता है। सर्वोत्तम श्रेणी के उत्पादों, इनोवेटिव टैक्‍नोलॉजीज, दमदार परफॉर्मेंस और सुरक्षा पर RNAIPL के फोकस को भारत और दुनिया भर के ग्राहकों द्वारा प्रभावी ढंग से सराहा गया है।आगे बढ़ते हुएहम भारत में अपने नए निवेश और अपनी वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ उठाकर वास्तव में उत्‍कृष्‍ट उत्पादों की रेंज लाएंगे जो विकास के लिए नए मानक कायम करेंगे।’’

रेनॉ इंडिया के सीईओ और एमडी वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा, ‘‘रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हासिल की गई 2.5 मिलियन कारों के विनिर्माण के इस महत्वपूर्ण कीर्तिमान का एक अनिवार्य हिस्सा बनना बेहद खुशी का क्षण है।हमारे गठबंधन के तालमेल और साझा दृष्टिकोण से प्रेरित यह उपलब्धि भारतीय बाज़ार के लिए उत्‍कृष्‍ट वाहन और अत्याधुनिक गतिशीलता समाधान प्रदान करने के हमारे अटूट समर्पण का उदाहरण है।हम अपनी प्रिय टीम, सम्मानित साझेदारों और लॉयल ग्राहकों की हृदय से सराहना करते हैं, जिनका समर्थन इस महत्वपूर्ण कीर्तिमान को पूरा करने में सहायक रहा है।यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारी क्षमता को आगे बढ़ाने, अत्याधुनिक टैक्‍नोलॉजीज को अपनाने और भारत में भविष्य की गतिशीलता को आकार देने के हमारे दृढ़ संकल्प को प्रेरित करती है, साथ ही हम इनोवेशन को बढ़ावा देने और बेहतर ऑटोमोटिव अनुभव प्रदान करने की अपनी व्यापक दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध हैं।अपनी सामूहिक क्षमता, संसाधनोंऔरविशेषज्ञता का उपयोग करते हुए, हम उन्नत इलेक्ट्रिक मॉडल सहित नए और उन्नत वाहनों की एक रेंज पेश करने के लिए तैयार हैं, जो पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने पर ध्यान देने के साथ आधुनिक टैक्‍नोलॉजी में अग्रणी के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करते हैं।’’

भविष्‍य की योजना

इस साल की शुरुआत मेंरेनॉ निसान अलायंस ने नए उत्पादों और टैक्‍नोलॉजीज को पेश करने और उत्पादन तथा अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भारत में $600 मिलियन (₹5300 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। अलायंस के भविष्य के फोकस में छह नए वाहनों का उत्पादन शामिल है, जिसमें दो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं जिनका निर्माण RNAIPL में किया जाएगा।ये परियोजनाएं समग्र संयंत्र उपयोग को बढ़ाएंगी और आने वाले वर्षों के लिए हजारों नौकरियां सृजित करेंगी।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment